1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बम ब्लास्ट के फरार आरोपी के घर के पीछे मिला बम का खोल, दो साल पुराने धमाके की यादें ताज़ा

बम ब्लास्ट के फरार आरोपी के घर के पीछे मिला बम का खोल, दो साल पुराने धमाके की यादें ताज़ा

यह वही शमीम कबाड़ी है जिसके खजरी खिरिया स्थित मेटल गोदाम में अप्रैल 2024 में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी और जिसमें मजदूरों की मौत हुई थी। घटना के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार है।

By: Naredra 
Updated:
बम ब्लास्ट के फरार आरोपी के घर के पीछे मिला बम का खोल, दो साल पुराने धमाके की यादें ताज़ा

जबलपुर के चर्चित मेटल गोदाम ब्लास्ट मामले का फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया सोमवार को गोहलपुर थाना क्षेत्र में उसके रद्दी चौकी स्थित घर के पीछे नाले की सफाई के दौरान नगर निगम के सफाई कर्मियों को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले बम का खाली खोल मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंचा और निरीक्षण के बाद उसे जब्त कर लिया गया। यह वही शमीम कबाड़ी है जिसके खजरी खिरिया स्थित मेटल गोदाम में अप्रैल 2024 में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी और जिसमें मजदूरों की मौत हुई थी। घटना के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

इस मामले ने उस समय की पुलिस जांच और कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए थे। शुरुआती तौर पर विस्फोट को गैस सिलेंडर फटने की घटना बताया गया था, लेकिन बाद में जांच में आर्मी ग्रेड विस्फोटक और जिंदा बम मिलने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद मुख्य आरोपी शमीम कबाड़ी जांच के दौरान ही देश छोड़कर दुबई फरार हो गया।

उस समय ग्रामीण क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर भी चर्चाएं हुई थीं, लेकिन अब तक किसी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच शहर में कबाड़ के नाम पर चल रहे संदिग्ध कारोबार को लेकर भी लगातार चिंता जताई जा रही है, क्योंकि पूर्व में कबाड़खानों से जुड़े विस्फोटों ने शहर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...