1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. HPV टीकाकरण अभियान में मध्यप्रदेश अव्वल, सीएम डॉ. यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई।

HPV टीकाकरण अभियान में मध्यप्रदेश अव्वल, सीएम डॉ. यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा का सशक्त कवच प्रदान करने का काम किया है। इस अभियान के प्रदेश में सफल क्रियान्वयन में इस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By: Naredra 
Updated:
HPV टीकाकरण अभियान में मध्यप्रदेश अव्वल, सीएम डॉ. यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी बधाई।

भोपाल: एचपीवी टीकाकरण अभियान में मध्यप्रदेश पहले पायदान पर है। इसके मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

15 दिनों में लगी एक लाख से अधिक वैक्सीन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत मात्र 15 दिनों में प्रदेश की 1 लाख से अधिक बेटियों को वैक्सीन लगाकर मध्यप्रदेश के देश में प्रथम स्थान पर रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध सुरक्षा का सशक्त कवच प्रदान करने के लिए प्रारंभ अभियान के प्रदेश में सफल क्रियान्वयन में इस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

HPV वैक्सीन महत्वपूर्ण कैंसर-रोधी टीका

गौरतलब है कि एचपीवी वैक्सीन एक महत्वपूर्ण कैंसर-रोधी टीका है जो मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर और अन्य योन संचारित एचपीवी संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह 9-14 साल की लड़कियों (और लड़कों) के लिए सबसे प्रभावी है, लेकिन 45 वर्ष की आयु तक भी लगवाया जा सकता है। यह टीका 90% से अधिक एचपीवी संबंधित कैंसर को रोकने में सक्षम है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...