1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस ने किसानों को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- MSP पर नहीं हो रही खरीद

कांग्रेस ने किसानों को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- MSP पर नहीं हो रही खरीद

कांग्रेस नेता ने शिवराज सिंह चौहान और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “कृषि कल्याण वर्ष” मनाने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत में किसानों के साथ लूट हो रही है।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस ने किसानों को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- MSP पर नहीं हो रही खरीद

भोपालः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुणाल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश सरकार पर किसानों के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि किसानों की फसलों की MSP पर सही तरीके से खरीदी नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को 575 रुपये बोनस बढ़ाना था, लेकिन केवल 40 रुपये बढ़ाकर अपनी पीठ थपथपा रही है।

कुणाल चौधरी ने कहा कि खरीदी 16 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 अप्रैल से किया जा रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।  उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “कृषि कल्याण वर्ष” मनाने का दावा किया जा रहा है, जबकि हकीकत में किसानों के साथ लूट हो रही है।

कुणाल चौधरी ने मांग की है कि किसानों का अनाज तुरंत खरीदा जाए और MSP पर 575 रुपये बोनस दिया जाए। साथ ही उन्होंने खरीदी की अंतिम तारीख 31 अप्रैल तक बढ़ाने की भी मांग रखी।

उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय कृषि मंत्री पर भी किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि ट्रेड डील्स से देश के किसानों को नुकसान हो रहा है। कांग्रेस ने सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...