1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. “राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026” की तैयारियां तेज, विधायक रामाकांत भागर्व ने की समीक्षा बैठक

“राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026” की तैयारियां तेज, विधायक रामाकांत भागर्व ने की समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक में एक्सपो के आयोजन से संबंधित योजना एवं तैयारियों की प्रगति पर विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में प्रदर्शनी क्षेत्र की व्यवस्था, प्रतिभागियों की भागीदारी, किसानों की उपस्थिति, प्रदर्शित होने वाली आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कार्यक्रम के विभिन्न आयोजन संबंधी पहलुओं की जानकारी दी गई।

By: Naredra 
Updated:
“राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026” की तैयारियां तेज, विधायक रामाकांत भागर्व ने की समीक्षा बैठक

सीहोरः मध्यप्रदेश सरकार वर्तमान वर्ष को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में बुधनी में 22 मार्च से 24 मार्च तक “राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज बुधनी के विधायक रामाकांत भार्गव ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान डॉ. बी. एम. नंदेडे द्वारा एक्सपो के आयोजन से संबंधित योजना एवं तैयारियों की प्रगति पर विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में प्रदर्शनी क्षेत्र की व्यवस्था, प्रतिभागियों की भागीदारी, किसानों की उपस्थिति, प्रदर्शित होने वाली आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कार्यक्रम के विभिन्न आयोजन संबंधी पहलुओं की जानकारी दी गई।

बैठक में आगंतुकों की सुविधा, किसानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग, प्रदर्शनी क्षेत्र की तैयारियां तथा स्थानीय प्रशासन के समन्वय सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक रामाकांत भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर और व्यवस्थित रूप से पूरी की जाएं, ताकि यह आयोजन किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी और सफल साबित हो सके।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि यंत्र प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (CFMTTI), बुधनी के निदेशक डॉ. बी. एम. नंदेडे, संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी तथा बुधनी विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय प्रशासन की ओर से दिनेश सिंह तोमर (एसडीएम, बुधनी), रवि शर्मा (अनुभागीय पुलिस अधिकारी), ललित सोनी (तहसीलदार, बुधनी), एस. के. अग्रवाल (सीईओ, नगर पंचायत भैरूंदा), सुप्रिया डुफरे (सीईओ, नगर पंचायत बुधनी) तथा संतोष रघुवंशी (सीएमओ) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के आयोजन सहयोगी भारत बलियान भी अपने दल के साथ मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने “राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026” को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बता दें कि राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026 का आयोजन 22 से 24 मार्च 2026 तक केंद्रीय कृषि यंत्र प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (CFMTTI), ट्रैक्टर नगर, बुधनी में किया जाएगा, जिसमें देशभर के किसान, कृषि उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, वैज्ञानिक तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...