1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नगर पालिका कर्मचारी से मारपीटः कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज की शिकायत

नगर पालिका कर्मचारी से मारपीटः कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज की शिकायत

नगर पालिका कर्मचारी से बदसलूकी व मारपीट। पालिका कर्मचारी से अपने क्षेत्र के पेयजल नल खोलने की जिद। पीड़ित कर्मचारी ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

By: Naredra 
Updated:
नगर पालिका कर्मचारी से मारपीटः कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज की शिकायत

सीहोरः समाज में कुछ लोग विकास के नाम निजी स्वार्थ के चलते सरकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। जिससे कर्मचारी डरे और सहमे हुए हैं। ताजा मामला नगर पालिका परिषद के बढ़ीयाखेड़ी क्षेत्र का है। जहां पालिका का वाल मेन पूनमचंद के साथ शहर के बढ़ीयाखेड़ी क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने क्षेत्र के पेयजल नल खोलने की जिद की और फिर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित कर्मचारी ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

जैसे ही इस घटना की जानकारी नगर पालिका कार्यालय पहुंची, तो कर्मचारी आक्रोशित हो गए और घटना के विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नगर पालिका के कर्मचारी सीधे कोतवाली पहुंचे और वहां भी घटना के विरोध में लिखित शिकायत दर्ज की। फिलहाल थाना कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...