मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार के बीच जल जीवन मिशन 2.0 को लागू करने के लिए MoU साइन हो गया है। नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में यह समझौता किया गया। राज्य के हर ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। MoU के आधार पर जल सेवा की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत किया जाएगा। मिशन के तहत समयबद्ध लक्ष्यों पर फोकस, बेहतर मॉनिटरिंग और सेवा वितरण।

हर ग्रामीण के घर तक पर्याप्त और गुणवत्ता वाला पेयजल पहुंचाना। ग्रामीण जीवन स्तर सुधारने और “विकसित भारत 2047” विजन को गति देने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। जल सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन आसान बनाने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैडल पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में ‘जल जीवन मिशन 2.0’ का विस्तार, ग्रामीण भारत में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन 2.0 को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच एमओयू संपन्न हुआ है। इसके माध्यम से प्रदेश के हर ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ व निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav ने वर्चुअली सहभागिता की एवं नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री C R Paatil, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री V Somanna और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीमती Sampatiya Uikey की गरिमामयी उपस्थिति रही।