एमपी कांग्रेस में इस समय नेताओं के पार्टी छोड़ने की आंधी चल रही है। एक के बाद एक कद्दावर नेता कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा रहे हैं। आलम यह है कि बीजेपी के मंत्री तो अब यह भी कहने लगे हैं कि सात मई तक कहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी बीजेपी ज्वाइन न कर लें।
