Sehore News in Hindi

बिजली विभाग का बड़ा कारनामा! मौत के 12 साल बाद बिजली कनेक्शन, बेटे पर लाखों का बिल!

बिजली विभाग का बड़ा कारनामा! मौत के 12 साल बाद बिजली कनेक्शन, बेटे पर लाखों का बिल!

सीहोर में हैरान करने वाला मामला सामने आया। 1993 में मृत व्यक्ति के नाम 2005 में बिजली कनेक्शन जारी हुआ। अब बिजली विभाग मृतक के बेटे से 1.70 लाख रुपये का बिल वसूलने की कोशिश कर रहा है।

सीहोर में राजस्व टीम को कब्जा कार्रवाई के दौरान आदिवासी ग्रामीणों का विरोध, जेसीबी पर पथराव

सीहोर में राजस्व टीम को कब्जा कार्रवाई के दौरान आदिवासी ग्रामीणों का विरोध, जेसीबी पर पथराव

सीहोर के नौमानिया गांव में न्यायालय के आदेश पर भूमि कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम का आदिवासी ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान जेसीबी पर पथराव हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

बुधनी के मिडघाट में रेलवे पुलिया के नीचे आराम की मुद्रा में बैठा दिखा बाघ

बुधनी के मिडघाट में रेलवे पुलिया के नीचे आराम की मुद्रा में बैठा दिखा बाघ

सीहोर के बुधनी स्थित मिडघाट में रेलवे पुलिया के नीचे एक बाघ आराम की मुद्रा में दिखाई दिया, जिसका वीडियो रेलवे कर्मचारियों ने बनाया। घटना के बाद वन विभाग ने लोगों को जंगल क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

सीहोर विधायक सुदेश राय ने पत्नी संग किया रक्तदान, दिया समाज सेवा का संदेश

सीहोर विधायक सुदेश राय ने पत्नी संग किया रक्तदान, दिया समाज सेवा का संदेश

सीहोर विधायक सुदेश राय और उनकी पत्नी अरुणा सुदेश राय ने रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा का संदेश दिया। दोनों ने समाज को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसे जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बताया। इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है।

सीहोर जिला अस्पताल में महिलाओं में मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सीहोर जिला अस्पताल में महिलाओं में मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सीहोर जिला अस्पताल परिसर में दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक चले इस हंगामे के दौरान सुरक्षा गार्ड मूकदर्शक बने रहे। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बुधनी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल

बुधनी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के बुधनी पहुंचे, जहां उनका जनप्रतिनिधियों और यादव समाज ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यादव समाज ने धर्मशाला निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

सलकनपुर धाम में CCTV में दिखी बाघिन और शावक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

सलकनपुर धाम में CCTV में दिखी बाघिन और शावक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में लगातार तीन दिनों तक सीसीटीवी फुटेज में बाघिन और उसके शावकों की गतिविधियां दिखाई देने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारी समिति ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है, जबकि स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

बुधनी में 63 साल पुराने बिजली पोल को हटाने पर विवाद, 24 घंटे में विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

बुधनी में 63 साल पुराने बिजली पोल को हटाने पर विवाद, 24 घंटे में विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के बुधनी में 63 वर्ष पुराने बिजली पोल को हटाने की तैयारी को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि जहां प्रज्ज्वल योजना के तहत भूमिगत केबल का कार्य वर्षों से लंबित है, वहीं एक निजी आवेदन पर 24 घंटे में कार्रवाई शुरू कर दी गई। बिजली विभाग ने कहा है कि सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा बनी जीवनदायिनी, बुजुर्ग को बेहतर इलाज के लिए नागपुर पहुंचाया गया

पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा बनी जीवनदायिनी, बुजुर्ग को बेहतर इलाज के लिए नागपुर पहुंचाया गया

बुधनी में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित 83 वर्षीय बुजुर्ग को बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से नागपुर भेजा गया। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीज का उपचार नागपुर में किया जाएगा।

ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए बने नए नियम, राजपत्र में हुए प्रकाशित

ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए बने नए नियम, राजपत्र में हुए प्रकाशित

ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन, संधारण और प्रबंधन के लिए नए नियम राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं। इन नियमों में ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारियां तय करते हुए जलापूर्ति व्यवस्था के रखरखाव, पारदर्शिता और शिकायत निवारण पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना है।

सीहोर जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

सीहोर जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

सीहोर जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी श्री राम पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।

सीहोर में मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीहोर में मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीहोर में मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में गल्ला मंडी व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी बंद कर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

सीहोर में खुलेआम जुआ-सट्टा का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सीहोर में खुलेआम जुआ-सट्टा का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सीहोर के गल्ला मंडी क्षेत्र में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। आरोप है कि कुछ लोग ताश के माध्यम से हार-जीत का खेल खेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

सीहोर: रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

सीहोर: रास्ते के विवाद में युवक पर हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

सीहोर जिले के ग्राम सेवनिया में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक पर कथित रूप से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 3 कॉलोनियां ध्वस्त, 20 कॉलोनाइजरों को नोटिस

अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 3 कॉलोनियां ध्वस्त, 20 कॉलोनाइजरों को नोटिस

सीहोर में प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई में 3 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। 20 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।