1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बुधनी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल

बुधनी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर जिले के बुधनी पहुंचे, जहां उनका जनप्रतिनिधियों और यादव समाज ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यादव समाज ने धर्मशाला निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

By: BS Yadav 
Updated:
बुधनी पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल

सीहोर/बुधनी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सीहोर जिले के बुधनी पहुंचे। ट्राइडेंट कंपनी के हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी उनका अभिनंदन किया।

बुधनी पहुंचने के बाद ट्राइडेंट कंपनी के मुख्य द्वार पर यादव समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बाबा महाकाल का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने बुधनी में यादव समाज की धर्मशाला निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम स्थित एक मैरिज पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित दंपति को शुभाशीष और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अपने अगले निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...