Sehore News in Hindi

जीतू पटवारी ने कृषि व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने कृषि व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शहडोल में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के खुले में खराब होने और सीहोर में वेयरहाउस सब्सिडी से जुड़ी रिश्वत की शिकायत को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने धान के भंडारण, उठाव और मिलिंग की व्यवस्था के साथ कृषि सब्सिडी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

वासुदेव के रामानंद धाम में बाबा रामदेव की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वासुदेव के रामानंद धाम में बाबा रामदेव की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सीहोर जिले के भेरूंदा से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम वासुदेव स्थित रामानंद धाम में बाबा रामदेव की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन हुआ। सुबह आरती और जलाभिषेक के बाद प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान आश्रम ट्रस्ट ने आगामी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

ओवैसी के बयानों पर जसपाल अरोरा ने जताई आपत्ति, भोपाल दौरे को लेकर दी प्रतिक्रिया

ओवैसी के बयानों पर जसपाल अरोरा ने जताई आपत्ति, भोपाल दौरे को लेकर दी प्रतिक्रिया

सीहोर में भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने असदुद्दीन ओवैसी के हालिया बयानों पर आपत्ति जताई और भोपाल की सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने अपने पूर्व ‘मिसाइल’ बयान को मुहावरे के रूप में इस्तेमाल करने की सफाई भी दी।

भेरूंदा में बस किराया कम कराने बारिश में धरने पर बैठीं छात्राएं

भेरूंदा में बस किराया कम कराने बारिश में धरने पर बैठीं छात्राएं

सीहोर के भेरूंदा में बस किराया कम कराने की मांग को लेकर छात्राएं तेज बारिश में बस स्टॉप पर धरने पर बैठ गईं। तहसीलदार और पुलिस ने उनसे बातचीत की, जबकि विधायक रमाकांत भार्गव ने 4 सितंबर को भोपाल बुलाकर समस्या पर चर्चा का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने वीआईपी कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए।

अवली घाट में अवैध उत्खनन का आरोप, किसान कांग्रेस ने की कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

अवली घाट में अवैध उत्खनन का आरोप, किसान कांग्रेस ने की कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

सीहोर के अवली घाट क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कथित अवैध उत्खनन का आरोप लगा है। किसान कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर जांच, मशीनों की जब्ती और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

रेलवे ओवरब्रिज की सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा बारिश का पानी; हादसे का बढ़ा खतरा

रेलवे ओवरब्रिज की सड़क बदहाल, गड्ढों में भरा बारिश का पानी; हादसे का बढ़ा खतरा

सीहोर के बुधनी रेलवे ओवरब्रिज की सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

सीहोर के चरनाल गांव में पुल पर बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण

सीहोर के चरनाल गांव में पुल पर बह रहा पानी, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण

सीहोर जिले के चरनाल गांव में लगातार बारिश के चलते नाले के पुल पर पानी बह रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण रोजमर्रा के कामों के लिए जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।

सीहोर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

सीहोर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

सीहोर में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहे पर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर छात्रों की मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में सियासी जंग छिड़ गई है। सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने सीहोर जिले के इछावर विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह पटेल और किसान नेता राहुल राज की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा

बंद ऋतु में अवैध मछली परिवहन पर कार्रवाई, भैरुंदा पुलिस ने 2 क्विंटल मछली और वाहन जब्त

बंद ऋतु में अवैध मछली परिवहन पर कार्रवाई, भैरुंदा पुलिस ने 2 क्विंटल मछली और वाहन जब्त

सीहोर जिले के भैरुंदा में पुलिस ने बंद ऋतु के दौरान अवैध मछली परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टाटा सफारी से करीब दो क्विंटल मछली जब्त की। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद वाहन और मछली जब्त कर मामला दर्ज किया गया।

सीहोर में शादी के तीन दिन बाद गहने लेकर लापता हुई नवविवाहिता, परिवार ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

सीहोर में शादी के तीन दिन बाद गहने लेकर लापता हुई नवविवाहिता, परिवार ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

सीहोर के भेरूंदा क्षेत्र में एक परिवार ने आरोप लगाया है कि दलाल के माध्यम से कराई गई शादी के तीन दिन बाद नवविवाहिता कीमती गहने लेकर लापता हो गई। पीड़ित परिवार ने जनसुनवाई में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सीहोर में दिव्यांग व्यक्ति ने लगाया आरोप, दबंगों के डर से नहीं बना पा रहे प्रधानमंत्री आवास

सीहोर में दिव्यांग व्यक्ति ने लगाया आरोप, दबंगों के डर से नहीं बना पा रहे प्रधानमंत्री आवास

सीहोर जिले के पीपलखेड़ा गांव के दिव्यांग व्यक्ति सुखवेंद्र दांगी ने आरोप लगाया है कि दबंग लोग उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन देकर प्रशासन से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

सीहोर में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला पहुंची जनसुनवाई, बेटों से भरण-पोषण की लगाई गुहार

सीहोर में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला पहुंची जनसुनवाई, बेटों से भरण-पोषण की लगाई गुहार

सीहोर जिले की 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला वक्ता बाई व्हील चेयर पर बैठकर जनसुनवाई में पहुंचीं और बेटों द्वारा देखभाल नहीं किए जाने की शिकायत की। महिला ने अपनी 15 एकड़ जमीन वापस दिलाने और भरण-पोषण की मांग की। अतिरिक्त कलेक्टर ने मामले में एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय और लंबित मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय और लंबित मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मानदेय और अन्य मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते पुराने भोपाल-इंदौर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सीहोर में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर चक्काजाम से यातायात प्रभावित

सीहोर में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर चक्काजाम से यातायात प्रभावित

सीहोर के भैरुंदा में मूंग की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग को लेकर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर इंदौर-भोपाल और भैरुंदा-इंदौर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार से खरीदी प्रक्रिया में बदलाव की मांग करते हुए किसान जिला कलेक्टर से सीधे वार्ता पर अड़े रहे।