सीहोर। हिंदू उत्सव समिति रेहटी की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मेहता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को जगदीश पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल पटेल ने कार्यकारिणी की घोषणा की।
मुकेश मेहता करीब 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे मध्यप्रदेश शासन से अधिमान्य पत्रकार हैं और स्थानीय जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं।उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के साथ काम किया है। वर्तमान में वे न्यूज़ 24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में बुधनी विधानसभा ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा वे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व सीहोर जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

हिंदू उत्सव समिति में मीडिया प्रभारी के तौर पर मुकेश मेहता समिति के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने का काम संभालेंगे। साथ ही मीडिया समन्वय से जुड़ी गतिविधियों में भी उनकी भूमिका रहेगी। समिति के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पत्रकारिता के क्षेत्र में मेहता के लंबे अनुभव का लाभ संगठन के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में मिलेगा।
नई जिम्मेदारी मिलने पर पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मुकेश मेहता को बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार गजराज सिंह चौहान, केशव चौहान, नरेंद्र यादव, कमलेश वैष्णव, सुमित शर्मा, के.एल. चौहान, शरण तिवारी, संदीप चौहान, दिनेश रघुवंशी, सर्वेश चौहान और रोहित पंवार सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोगों ने विश्वास जताया कि मुकेश मेहता अपने पत्रकारिता अनुभव के माध्यम से हिंदू उत्सव समिति की गतिविधियों और आयोजनों को प्रभावी ढंग से मीडिया एवं आम लोगों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।