सीहोर जिला अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब किसी बात को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों महिलाओं के बीच करीब 20 मिनट तक जमकर झगड़ा चलता रहा, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पूरी घटना के दौरान मौजूद सुरक्षा गार्ड कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सके। समय रहते हस्तक्षेप न होने से अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।