सीहोर। राज्य सरकार द्वारा मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में सीहोर गल्ला मंडी व्यापारी एसोसिएशन ने आज मंडी बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने ज्ञापन में मांग की कि मंडी शुल्क में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए। उनका कहना है कि बढ़े हुए शुल्क से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और इससे किसानों एवं व्यापारियों दोनों को नुकसान होगा।
व्यापारी एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

एसोसिएशन के सचिव जयंत शाह ने कहा कि मंडी शुल्क में वृद्धि पूरी तरह से अनुचित है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो व्यापारियों को मजबूर होकर बड़े स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा।