1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीहोर जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

सीहोर जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

सीहोर जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी श्री राम पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं।

By: Nivedita 
Updated:
सीहोर जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

सीहोर।  सीहोर जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी श्री राम पटेल (24 वर्ष)  निवासी ग्राम कालापीपल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक पिछले लगभग एक माह से जमीनी विवाद के मामले में न्यायिक हिरासत में जिला जेल में बंद था।

सिर में चोट और इलाज न मिलने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि जेल में बंद रहने के दौरान श्री राम पटेल के सिर में चोट लगी थी, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा उसका समुचित इलाज नहीं कराया गया। परिजनों का कहना है कि समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

परिजनों में आक्रोश, जांच की मांग

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

प्रशासनिक जांच की उम्मीद

फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठ रही है।

 

रिपोर्ट – शरण तिवारी 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...