Plantation Drive News in Hindi

बुरहानपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री सिलावट

बुरहानपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री सिलावट

बुरहानपुर जिले में 30 जून को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रेणुका झील पर आयोजित वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बुरहानपुर: केला फसल तबाह, विधायक ने जन्मदिन समारोह टाला, पौधारोपण का दिया संदेश

बुरहानपुर: केला फसल तबाह, विधायक ने जन्मदिन समारोह टाला, पौधारोपण का दिया संदेश

बुरहानपुर में केले की फसल को हुए भारी नुकसान के बीच नेपानगर विधायक मंजू दादू ने अपना जन्मदिन उत्सव न मनाने का फैसला किया। उन्होंने लोगों से केक काटने के बजाय पौधारोपण करने की अपील की। साथ ही किसानों के दर्द में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मां के सम्मान में लगाए पौधे, जोशीपुरा में चला हरियाली बढ़ाने का अभियान

मां के सम्मान में लगाए पौधे, जोशीपुरा में चला हरियाली बढ़ाने का अभियान

बुधनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोशीपुरा में युफोरिया माइंस एंड मिनरल्स कंसोर्टियम कंपनी द्वारा ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और कंपनी कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

ट्राइडेंट ग्रुप का हरित संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाए गए 1000 पौधे

ट्राइडेंट ग्रुप का हरित संकल्प, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाए गए 1000 पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ट्राइडेंट ग्रुप और नगर पालिका परिषद बुधनी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1000 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में 250 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

ग्राम दूधिया में युवाओं का संकल्प, ‘एक युवा-एक पौधा’ अभियान से दिया हरियाली का संदेश

ग्राम दूधिया में युवाओं का संकल्प, ‘एक युवा-एक पौधा’ अभियान से दिया हरियाली का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुरहानपुर जिले के ग्राम दूधिया में मां पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी के तत्वावधान में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ‘एक युवा-एक पौधा’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति ने पौधारोपण और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लेने का प्रण किया।

बड़वानी में प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दौरा, बस से किया सफर और कई विकास कार्यों का लोकार्पण

बड़वानी में प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का दौरा, बस से किया सफर और कई विकास कार्यों का लोकार्पण

बड़वानी जिले के दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने ईंधन बचत और सामूहिक परिवहन को बढ़ावा देते हुए कारकेड के बजाय बस से सफर किया। उन्होंने फुलज्वारी में 37.50 लाख रुपये के पंचायत भवन का लोकार्पण किया और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पौधारोपण किया। जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत चेकडैम का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के निर्देश दिए। निवाली क्षेत्र में संजीवनी क्लिनिक, जनपद पंचायत