Madhya Pradesh News in Hindi

सीएम मोहन यादव ने निवाड़ी को 59 विकास कार्यों की दी सौगात, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

सीएम मोहन यादव ने निवाड़ी को 59 विकास कार्यों की दी सौगात, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपये के 59 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए किसानों के लिए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

महीने भर से सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा! प्रशासन बेखबर, ग्रामीणों ने जताया हादसे का डर

महीने भर से सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा! प्रशासन बेखबर, ग्रामीणों ने जताया हादसे का डर

बुरहानपुर जिले के नावरा-घाघरला मार्ग पर पिछले एक महीने से सड़क का किनारा धंसने के कारण करीब 5 फीट गहरा गड्ढा बना हुआ है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में है। ग्रामीणों ने प्रशासन और PWD से तत्काल सड़क की मरम्मत, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।

झांसी पहुंचे CM मोहन यादव, PM मोदी के विकास मॉडल की तारीफ

झांसी पहुंचे CM मोहन यादव, PM मोदी के विकास मॉडल की तारीफ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया उपचुनाव कार्यक्रम के बाद झांसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे निवाड़ी और ओरछा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे।

70 साल से बदहाल बसाली-कुंडिया सड़क! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

70 साल से बदहाल बसाली-कुंडिया सड़क! ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

बुरहानपुर जिले के बसाली-कुंडिया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सात से अधिक गांवों के लोग वर्षों से कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जल्द काम शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। छात्रों ने भी स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानियों को साझा किया।

बदहाल सफाई व्यवस्था: महीनों से चोक नाला, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

बदहाल सफाई व्यवस्था: महीनों से चोक नाला, सड़क पर बह रहा गंदा पानी

कटनी के बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक-1 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राज पैलेस रोड का नाला पिछले छह महीनों से चोक पड़ा है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। क्षेत्रवासियों का दावा है कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिर कब जागेगा नगर निगम? क्या जिम्मेदार

कागज़ों की सफाई, ज़मीन पर गंदगी! सफाई के नाम पर हजारों की निकासी

कागज़ों की सफाई, ज़मीन पर गंदगी! सफाई के नाम पर हजारों की निकासी

मध्य प्रदेश के Panna जिले की ग्राम पंचायत तारा में Swachh Bharat Mission की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने सफाई कार्य के नाम पर ₹17 हजार से ₹40 हजार तक की राशि खर्च दिखाई, लेकिन गांव की गलियों में गंदगी, जाम नालियां और सड़कों पर बहता गंदा पानी साफ दिखाई दे रहा है।

किसान कांग्रेस का प्रदर्शन: खाद-डीएपी, बिजली और सड़क समेत कई मुद्दों पर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

किसान कांग्रेस का प्रदर्शन: खाद-डीएपी, बिजली और सड़क समेत कई मुद्दों पर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मैहर में किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान Vyapam Scam, Paper Leak, DAP Fertilizer, E-Token System, Moong Procurement, Power Supply, Road Condition और Cleanliness जैसे अहम मुद्दे उठाए गए।

प्राचीन शिव मंदिर के पीछे अवैध उत्खनन का आरोप, ग्रामीण बोले- ‘अब भगवान ही बचाएंगे दरबार’

प्राचीन शिव मंदिर के पीछे अवैध उत्खनन का आरोप, ग्रामीण बोले- ‘अब भगवान ही बचाएंगे दरबार’

कटनी जिले के कन्हवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पीछे कथित तौर पर आयरन ओर (काले पत्थर) का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में मजदूरों से खुदाई कर मंदिर परिसर और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर में हुआ धरना प्रदर्शन

दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुरहानपुर में हुआ धरना प्रदर्शन

दिल्ली जंतर मंतर पर हुए छात्र छात्राओं पर लाठीचार्च का विरोध पूरे देश भर में हो रहा है, वही बुरहानपुर जिले के लोगों ने गांधी जी के प्रतिमा के पास एकत्रित होकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दिवंगत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि

NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दिवंगत विद्यार्थियों को दी श्रद्धांजलि

बुरहानपुर के शाहपुर नगर में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई।

रतलाम को मिला नया कलेक्टर,IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे जिले की कमान

रतलाम को मिला नया कलेक्टर,IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे जिले की कमान

मध्यप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार देर रात उस वक्त बड़ा फेरबदल देखने को मिला ,रतलाम की मौजूदा कलेक्टर मिशा सिंह का तबादला कर उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। नई प्रशासनिक कमान अब अजय कटेसरिया के हाथों में होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर को दी ₹356 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर को दी ₹356 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल होकर ₹356 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ₹303.34 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन और ₹53.55 करोड़ के पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया और प्रगतिशील किसानों व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का

वीर रेंगा कोरकू जयंती पर आदिवासी समाज का शक्ति प्रदर्शन, भूमि विवादों को लेकर प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम

वीर रेंगा कोरकू जयंती पर आदिवासी समाज का शक्ति प्रदर्शन, भूमि विवादों को लेकर प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम

बुरहानपुर जिले के देड़तलाई गांव में वीर रेंगा कोरकू जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज ने एकजुटता दिखाते हुए भूमि विवादों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि लंबित जमीन मामलों का न्यायपूर्ण निराकरण नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में वीर रेंगा कोरकू के योगदान को याद कर समाज के अधिकारों और एकता का

छात्रों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, देश का भविष्य हैं विद्यार्थी: स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

छात्रों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, देश का भविष्य हैं विद्यार्थी: स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

बालाघाट में स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी बहकावे में न आएं और देश की संपत्ति व शांति को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से दूर रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री निवास घेराव मामले में सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

मैहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

मैहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग

मैहर में कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।