Madhya Pradesh News: ग्वालियर के ग्राम कुनैथ में 13 नवंबर को विशाल किसान-पशुपालक मेले का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, बैलगाड़ी दौड़ और कन्हैया लोकगीत रहेंगे खास आकर्षण।
Madhya Pradesh News: ग्वालियर के ग्राम कुनैथ में 13 नवंबर को विशाल किसान-पशुपालक मेले का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि, बैलगाड़ी दौड़ और कन्हैया लोकगीत रहेंगे खास आकर्षण।
शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सुरक्षा व्यवस्था और घायलों के उपचार में कथित देरी पर सवाल उठाए। भोपाल एम्स पहुंचकर उन्होंने घायलों का हाल जाना और घटना की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारी तय करने तथा पीड़ित परिवारों को सहायता देने की मांग की।
ग्वालियर के गोल पहाड़िया स्थित शासकीय हाई स्कूल में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्रीय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने वंचित छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री वितरित की और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ग्वालियर में होटल सेंटेला के बाहर एडवोकेट आशुतोष दुबे ने धरना देकर टीएनसीपी अनुमति निरस्त होने के बाद भी होटल संचालन किए जाने के आरोप पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने छोटे व्यापारियों पर हो रही कार्रवाई का हवाला देते हुए सभी के लिए समान नियम लागू करने की मांग उठाई।
ग्वालियर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिला न्यायालय परिसर से निकली रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के आसपास बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और मरीजों की बेहतर सेवा पर जोर दिया गया। अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने भविष्य में शुरू होने वाले कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग की जानकारी भी साझा की।
ग्वालियर के होटल CENTELLA को लेकर अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने होटल की अनुमतियों, निर्माण और T&CP से जुड़े दस्तावेजों की जांच की मांग की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
भोपाल में मध्य प्रदेश के शासकीय और स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों व अस्पतालों में पदस्थ अस्पताल प्रबंधकों की बैठक में संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई। ग्वालियर के डॉ. अनिल मेवाफ़रोश को प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. राजेश बिरथरया को सचिव और डॉ. अमित सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
ग्वालियर के बेला की बावड़ी क्षेत्र में कुशवाह समाज के छात्रावास सह सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संबोधन के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाज में एकजुटता और शांतिपूर्ण तरीके से काम करने की बात कही।
मध्यप्रदेश सरकार टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए बेंगलुरु में उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दौरे के दौरान तकनीकी संस्थानों में रिसर्च और इनोवेशन से जुड़े कार्यों का भी अवलोकन किया जाएगा।
ग्वालियर में यूजीसी नियमों, जातिगत नीतियों और सामाजिक मुद्दों को लेकर स्वर्ण समाज से जुड़े संगठनों ने बंद का आह्वान किया। फूलबाग में धरना-प्रदर्शन के दौरान यूजीसी दिशा-निर्देशों की समीक्षा और आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी नीतियों पर पुनर्विचार की मांग उठाई गई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई है।
शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण किया। उन्होंने गुना और ग्वालियर के तीन अन्य डाकघरों का भी उद्घाटन किया। जनसेवा कनेक्ट मॉडल पर तैयार शिवपुरी डाकघर में डिजिटल और नागरिक-केंद्रित सुविधाओं के जरिए लोगों को बेहतर डाक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
ग्वालियर में परिवहन विभाग ने तीन प्रमुख अस्पताल परिसरों में 45 एम्बुलेंसों की जांच की। 15 वाहनों में दस्तावेज संबंधी अनियमितताएं मिलने पर संचालकों पर कुल 57 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
ग्वालियर के एसएएफ ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह आयोजित हुआ। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जवानों के शानदार मार्च-पास्ट और देशभक्ति के माहौल के बीच स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया गया।
ग्वालियर के ओहदपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारत की विविधता को देश की ताकत बताते हुए बच्चों में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।