1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर के ओहदपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारत की विविधता को देश की ताकत बताते हुए बच्चों में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

By: Nivedita 
Updated:
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओहदपुर की पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

कलेक्टर ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विविधता में एकता हमारी पहचान है।

बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने पर जोर

कलेक्टर ने बच्चों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति को केवल स्वतंत्रता दिवस जैसे विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। राष्ट्र के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना पूरे वर्ष हमारे व्यवहार और कार्यों में दिखाई देनी चाहिए।

 प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

समारोह में अपर कलेक्टर सी.वी. प्रसाद, अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट – अरविंद सिंह पवैया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...