Independence Day 2026 News in Hindi

पलेरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

पलेरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

पलेरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मॉडल स्कूल के रामराजा ग्राउंड में मुख्य समारोह हुआ, जहां ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेरिट में स्थान पाने वाले और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

15 अगस्त पर बन्ने बुजुर्ग में मिसाल बनी इंसानियत, अनाथ छात्रा को मिला 16,100 रुपये का सम्मान

15 अगस्त पर बन्ने बुजुर्ग में मिसाल बनी इंसानियत, अनाथ छात्रा को मिला 16,100 रुपये का सम्मान

टीकमगढ़ में बन्ने बुजुर्ग के हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 10वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली अनाथ छात्रा भागवती पाल को सरपंच प्रतिनिधि अंकित गुप्ता और पूर्व प्राचार्य हरिशंकर गंगेले ने कुल 16,100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया।

लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक संध्या, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

लखीसराय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक संध्या, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

लखीसराय के टाउन हॉल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और डीएम शैलेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्र देव सिंह ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील

स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्र देव सिंह ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील

गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की अपील की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी प्रयासों का उल्लेख करते हुए युवाओं से 2047 के विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, 2027 को युवा वर्ष बनाने का ऐलान

भोपाल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, 2027 को युवा वर्ष बनाने का ऐलान

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी के बाद प्रदेश के विकास का रोडमैप साझा किया। उन्होंने 2027 को युवा वर्ष बनाने और रोजगार, कौशल विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण व इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर देने की घोषणा की।

ग्वालियर के SAF ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, नरेंद्र सिंह तोमर ने ली परेड की सलामी

ग्वालियर के SAF ग्राउंड में शान से लहराया तिरंगा, नरेंद्र सिंह तोमर ने ली परेड की सलामी

ग्वालियर के एसएएफ ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह आयोजित हुआ। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जवानों के शानदार मार्च-पास्ट और देशभक्ति के माहौल के बीच स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को नमन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर बुरहानपुर में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर बुरहानपुर में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया ध्वजारोहण

बुरहानपुर के नेहरू स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। कलेक्टर हर्ष सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहण

ग्वालियर के ओहदपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारत की विविधता को देश की ताकत बताते हुए बच्चों में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर गोपालगंज में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने किया झंडोत्तोलन

80वें स्वतंत्रता दिवस पर गोपालगंज में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने किया झंडोत्तोलन

गोपालगंज के मिंज स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। डीएम समीर सौरभ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर पन्ना में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर पन्ना में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया ध्वजारोहण

पन्ना के पुलिस लाइन ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जहां प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विभागों की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

RNI ऑफिस में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, चेयरमैन जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया ध्वजारोहण

RNI ऑफिस में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, चेयरमैन जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया ध्वजारोहण

रीजनल न्यूज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नोएडा हेडक्वार्टर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चेयरमैन जितेंद्र कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया और RNI परिवार ने शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

CM मोहन यादव ने दिखाई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में गूंजे भारत माता के जयकारे

CM मोहन यादव ने दिखाई तिरंगा यात्रा को हरी झंडी, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में गूंजे भारत माता के जयकारे

भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से यात्रा रवाना की। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, छात्र और नागरिक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा गोपालगंज दौरे पर पहुंचे और तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने तिरंगे को देश के सम्मान, स्वाभिमान और सामूहिक पहचान का प्रतीक बताया।

गूंजा देशभक्ति का जज्बा, ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गूंजा देशभक्ति का जज्बा, ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उज्जैन में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने यात्रा की अगुवाई की।