1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए संकल्प व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

By: Nivedita 
Updated:
स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

भारत और मध्यप्रदेश के विकास पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग विकास और परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

लोकतंत्र को मजबूत बनाने में राजनीतिक दलों की भूमिका

डॉ. यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत और सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनसंघ के दौर से ही भाजपा राष्ट्र और समाज के विकास के लिए लगातार काम करती रही है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और भारत को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन निरंतर प्रयासरत है।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर बताया। उन्होंने सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...