1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गूंजा देशभक्ति का जज्बा, ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

गूंजा देशभक्ति का जज्बा, ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उज्जैन में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने यात्रा की अगुवाई की।

By: BS Yadav 
Updated:
गूंजा देशभक्ति का जज्बा, ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पहले उज्जैन में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत देशभक्ति के उत्साह से सराबोर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम की ओर से आयोजित इन यात्राओं में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला प्रशासन की ओर से निकाली गई यात्रा की अगुवाई कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने की। दोनों अधिकारियों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर और अश्व पर सवार होकर यात्रा का नेतृत्व किया।

तिरंगा यात्रा दशहरा मैदान से शुरू होकर तरणताल, मुंगी चौराहा और तीन बत्ती चौराहा होते हुए घंटाघर पहुंची। रास्ते भर लोगों में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।

वहीं नगर निगम की ओर से शहीद पार्क से फव्वारा चौक तक तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने सहभागिता की तथा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सावन की फुहारों के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा उज्जैन राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

जिला प्रशासन और नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...