1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सोना-चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, यहां जानें नया रेट

सोना-चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, यहां जानें नया रेट

Gold Silver Rate Today: दिल्ली में सोना 2,780 रुपये सस्ता हुआ। जानें दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और चेन्नई में 24K, 22K, 18K सोने और चांदी के ताजा भाव।

By: Aparna Panwar 
Updated:
सोना-चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट, यहां जानें नया रेट

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज बुधवार, 18 नवंबर 2026 को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर सोने के भाव में आई बड़ी कमी से खरीदारों को कुछ राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,780 रुपये गिर गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर के ताजा भाव जरूर जान लें।

दिल्ली में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 18 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,33,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,22,300 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,00,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके अलावा एक किलो चांदी का भाव 1,89,900 रुपये पर आ गया है।

भारत में सोने और चांदी की कीमत

बता दें देशभर में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का भाव 1,22,150 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 99,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, चांदी 1,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 2.03% गिरकर 1,31,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली। वहीं, चांदी में 3.06 प्रतिशत की गिरावट आई और इसका भाव 1,64,476 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना 1.41 प्रतिशत टूटकर 3,809.90 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.64 प्रतिशत गिरकर 46.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सोने की कीमतों में गिरावट की क्या है वजह?

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी रिसर्च एनालिस्ट साईश सावंत के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अगली बैठक से पहले बाजार में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सोने और चांदी के भाव में रोजाना बदलाव होता है। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में अंतर हो सकता है। इसके अलावा आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत GST भी देना पड़ता है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट की पुष्टि जरूर करें।

ये भी पढ़ें: यूपी में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, 3 नए अवकाश घोषित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...