1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, 3 नए अवकाश घोषित

यूपी में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, 3 नए अवकाश घोषित

UP Holiday Calendar 2027 हुआ जारी। योगी सरकार ने 26 सार्वजनिक और 27 निर्बंधित अवकाश घोषित किए। यहां जानें होली, दिवाली और सालभर की सरकारी छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

By: Aparna Panwar 
Updated:
यूपी में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, 3 नए अवकाश घोषित

UP Holiday Calendar 2027: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साल 2027 (Uttar Pradesh Holiday Calendar 2027) के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर में कुल 26 सार्वजनिक अवकाश और 27 निर्बंधित अवकाश घोषित किए गए हैं। इसके अलावा दो छुट्टियां कार्यकारी आदेश के तहत रखी गई हैं। दरसअल, इस बार कर्मचारियों को होली और दिवाली पर लंबे वीकेंड का लाभ मिलेगा। वहीं, सरकार ने तीन नए सार्वजनिक अवकाश भी शामिल किए हैं।

2027 में तीन नए सार्वजनिक अवकाश घोषित

योगी सरकार (Yogi Government) ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और महर्षि वाल्मीकि जयंती को सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में शामिल किया है। बता दें इससे पहले ये तीनों छुट्टियां निर्बंधित अवकाश के अंतर्गत आती थीं। नए कैलेंडर के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को सालभर में 26 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे।

होली पर लगातार चार दिन बंद रहेंगे दफ्तर

साल 2027 में होली के त्योहार पर सरकारी कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है। बता दें 22 मार्च सोमवार को होलिका दहन और 23 मार्च मंगलवार को होली मनाई जाएगी। शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी जुड़ने से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले सरकारी कार्यालयों में लगातार चार दिन अवकाश रहेगा।

दिवाली पर मिलेगा तीन दिन के वीकेंड का लाभ

दिवाली के खास मौके पर भी कर्मचारियों को लगातार तीन दिन छुट्टी मिलेगी। 29 अक्टूबर शुक्रवार को दीपावली, 30 अक्टूबर शनिवार को गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर रविवार को भैयादूज है। इस तरह शुक्रवार से रविवार तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

2027 के प्रमुख सार्वजनिक अवकाश की तारीखें

  • जनवरी: 14 जनवरी मकर संक्रांति, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस।
  • फरवरी: 20 फरवरी संत रविदास जयंती।
  • मार्च: 6 मार्च महाशिवरात्रि, 10 मार्च ईद-उल-फितर, 22 मार्च होलिका दहन, 23 मार्च होली और 26 मार्च गुड फ्राइडे।
  • अप्रैल: 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल रामनवमी और 19 अप्रैल महावीर जयंती।
  • मई: 17 मई बकरीद और 20 मई बुद्ध पूर्णिमा।
  • जून: 16 जून मोहर्रम।
  • अगस्त: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 17 अगस्त रक्षाबंधन और 24 अगस्त जन्माष्टमी।
  • अक्टूबर: 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 8 अक्टूबर महानवमी, 9 अक्टूबर दशहरा, 15 अक्टूबर वाल्मीकि जयंती, 29 अक्टूबर दीपावली, 30 अक्टूबर गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर भैयादूज।
  • नवंबर: 14 नवंबर गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा।
  • दिसंबर: 12 दिसंबर हजरत अली का जन्म दिवस और 25 दिसंबर क्रिसमस।

वीकेंड पर पड़ेंगी कई छुट्टियां

नए कैलेंडर में छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार और चार रविवार को पड़ रहे हैं। जिसमें शनिवार को संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, गांधी जयंती, दशहरा, गोवर्धन पूजा और क्रिसमस शामिल हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस, भैयादूज, गुरु नानक जयंती और हजरत अली का जन्म दिवस रविवार को पड़ेंगे।

शासन के अनुसार गुरु गोविंद सिंह जयंती (15 जनवरी) और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस (24 नवंबर) पर कार्यकारी आदेश के तहत छुट्टी रहेगी। इसके अलावा जिलाधिकारी अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। हालांकि, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले विभागाध्यक्ष कार्यालयों में ये अतिरिक्त अवकाश लागू नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, इन इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...