मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने 'बेटी बचाओ' अभियान शुरू करने की घोषणा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में हर 17 मिनट में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।
