1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: कांग्रेस का ‘बेटी बचाओ’ अभियान, जीतू पटवारी बोले- MP में बेटियां असुरक्षित, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

MP News: कांग्रेस का ‘बेटी बचाओ’ अभियान, जीतू पटवारी बोले- MP में बेटियां असुरक्षित, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने 'बेटी बचाओ' अभियान शुरू करने की घोषणा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में हर 17 मिनट में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।

By: Rekha 
Updated:
MP News: कांग्रेस का ‘बेटी बचाओ’ अभियान, जीतू पटवारी बोले- MP में बेटियां असुरक्षित, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने ‘बेटी बचाओ’ अभियान शुरू करने की घोषणा की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में हर 17 मिनट में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे समाज में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

जीतू पटवारी का बयान
पटवारी ने कहा कि 5 साल, 7 साल की बच्चियों और 63-75 साल की बुजुर्ग महिलाओं के साथ हालिया घटनाएं दर्शाती हैं कि एमपी में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस तंत्र कमजोर हो चुका है, और सरकार द्वारा लाडली बहना योजना लागू करने के बावजूद महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

कांग्रेस का विरोध जताने का कार्यक्रम
2 अक्टूबर: गांधी जयंती पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात।
5 अक्टूबर: युवा कांग्रेस द्वारा जिलों में मशाल जुलूस।
7 अक्टूबर: महिला कांग्रेस द्वारा गरबा पंडालों के आसपास कैंडल मार्च।
8 अक्टूबर: ब्लॉक स्तर पर कन्या पूजन और उपवास।
14 अक्टूबर: विधानसभा स्तर पर विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बीजेपी की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के इस अभियान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने नेताओं के विवादित बयानों के लिए माफी मांगे, और महिला सुरक्षा के नाम पर राजनीतिक इवेंट करने से बचे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...