प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रूस के कज़ान पहुंचे, जहाँ उन्होंने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। कज़ान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रूस के कज़ान पहुंचे, जहाँ उन्होंने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। कज़ान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वामी अवधेशानंद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन में साधु संतों के लिए स्थाई आश्रम बनाने के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह निर्णय सनातन धर्म की संस्कृति को प्रोत्साहित करेगा और मध्य प्रदेश के विकास में योगदान देगा।
मोहन कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। डिप्टी सीएम ने बैठक के बाद महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। इस बैठक में युवाओं के रोजगार, जिले बदलने, और अन्य मुद्दों पर निर्णय लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। यह बैठक सीएम हाउस में आयोजित हुई, जिसमें कई समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
रीवा में कल होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने के लिए तैयार है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों के 2500 से अधिक व्यवसायी और उद्यमी शामिल होंगे।
आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में महिला सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें नाबालिग बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया जाएगा।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में आयोजित सिंधिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर अपने विचार साझा किए और कहा कि “प्रदेश में आज 5 एयरपोर्ट हैं, यह मेरे एक सपने की साकार होने की कहानी है।”
बुधनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा ने विपक्ष को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है। शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “यह कोई स्वाभाविक गठबंधन नहीं बल्कि स्वार्थी लोगों का गठबंधन है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में रेसीडेंसी कोठी का नाम बदलकर शिवाजी कोठी रखने के निर्णय ने सियासी सरगर्मियों को बढ़ा दिया है। इस फैसले को लेकर जहां महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर भाजपा की रणनीति मानी जा रही है, वहीं धनगर समाज के विरोध से नया पेंच भी खड़ा हो गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में उद्योगपतियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास की कई संभावनाएं हैं। इसी कारण 23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार सुबह दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुए बम ब्लास्ट ने सभी को चौंका दिया। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस, क्राइम ब्रांच, और कई सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मोदी सरकार ने शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है।
मध्यप्रदेश में आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव ने राज्य के खनिज क्षेत्र में भारी निवेश की संभावनाओं को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि खनिज संपदा से समृद्ध इस राज्य में खनिज क्षेत्र में नए निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में नई तकनीकों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन भारतीय सड़क कांग्रेस और मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर से विशेषज्ञ भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने दीप प्रज्ज्वलित कर "इंडिया केम-2024" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एमपी पवेलियन का दौरा भी किया और राज्य की औद्योगिक क्षमताओं को उजागर किया।