UK NEWS: उत्तराखंड में योग को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार ने प्रदेश में योग केंद्र खोलने के लिए प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में यह पहली बार हो रहा है।
जब योग नीति को लागू करने के लिए 20 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। वहीं केंद्र सरकार के योग सर्टिफिकेशन बोर्ड की ओर से विभिन्न योग कोर्स करने पर फीस की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।
आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने आयुष क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए बीते वर्ष आयुष नीति को मंजूरी दी थी। जिसके बाद अब योग नीति को धरातल पर उतारने के लिए शासन स्तर पर मंजूरी दे दी है।
इसके साथ ही 12 से 15 दिसंबर को उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। इस पहले योग नीति को मंजूरी मिल सकती है। आयुर्वेद विभाग की ओर से भेजे गए योग नीति का शासन स्तर पर प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है। वित्त विभाग की अनुमति के बाद नीति को कैबिनेट में रखा जाएगा।