1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर

बड़ी खबर (Top News in Hindi)

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विवेक प्रसाद को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी मप्र सरकार

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विवेक प्रसाद को सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी मप्र सरकार

भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक प्रसाद सागर को ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश सरकार से ₹1 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के इटारसी के रहने वाले विवेक को मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी, जहां उन्होंने विवेक के समर्पण और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की।

Uttrakhand News: अल्मोड़ा में महिला पोल्टेकनिक छात्राओं को बिना प्रवेश परीक्षा मिलेगा प्रवेश

Uttrakhand News: अल्मोड़ा में महिला पोल्टेकनिक छात्राओं को बिना प्रवेश परीक्षा मिलेगा प्रवेश

 उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला में बेटियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित महिला पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकी बेटियों के लिए अब प्रवेश लेना बेहद आसान हो गया है। महिला छात्राओं को अब संस्थान में रिक्त 61 सीट पर पहले आओ और पहले पाओ के तहत सीधा प्रवेश मिलेगा।

MP News: 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर महिला सरपंचों का सम्मेलन, 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर रक्षाबंधन और सावन उत्सव

MP News: 9 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर महिला सरपंचों का सम्मेलन, 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर रक्षाबंधन और सावन उत्सव

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के अनुसार, मुख्यमंत्री निवास 9 अगस्त को महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य की सभी महिला सरपंचें भाग लेंगी। इसके बाद 10 अगस्त को श्योपुर में रक्षाबंधन का बड़ा उत्सव मनाया जाएगा।

MP NEWS : आजादी की वर्षगांठ से पहले बीजेपी मनाएगी विभीषिका स्मृति दिवस

MP NEWS : आजादी की वर्षगांठ से पहले बीजेपी मनाएगी विभीषिका स्मृति दिवस

भारतीय जनता पार्टी आजादी की वर्षगांठ से पहले विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी मध्य प्रदेश के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि विभाजन के समय लाखों बेगुनाहों को मौत के घाट उतरवा दिया गया था। इस ऐतिहासिक भूल को स्मरण रखने की जरूरत है।

MP NEWS : मध्य प्रदेश में बीजेपी की बड़ी बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव समेत बड़े नेता रहे मौजूद

MP NEWS : मध्य प्रदेश में बीजेपी की बड़ी बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव समेत बड़े नेता रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

एमपी में तिरंगा अभियान: भाजपा शुरू करेगी तिरंगा यात्रा, घर -घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, बैठक में बनाई कार्ययोजना

एमपी में तिरंगा अभियान: भाजपा शुरू करेगी तिरंगा यात्रा, घर -घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, बैठक में बनाई कार्ययोजना

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ऐलान किया कि 11 अगस्त से शुरू होकर एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस तक राज्य भर के 1.5 करोड़ घरों में तिरंगे झंडे फहराने का लक्ष्य है।

Uttrakhand Weather: उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण किया गया येलो अलर्ट जारी, कुछ मार्ग रहेंगे बंद

Uttrakhand Weather: उत्तराखंड में तेज बारिश के कारण किया गया येलो अलर्ट जारी, कुछ मार्ग रहेंगे बंद

आज उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य पांच जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी हुआ है। केदारनाथ से 4000 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया अभी भी तीर्थयात्री वहां फंसे हुए हैं।

Uttrakhand News: केदारनाथ में तीसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, फंसे यात्रियों सुरक्षित निकाला

Uttrakhand News: केदारनाथ में तीसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, फंसे यात्रियों सुरक्षित निकाला

केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू जारी है। आज तीसरे दिन गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर दो शव बरामद हुए। वहीं तीसरे दिन अभी तक 300 लोगों का पैदल रेस्क्यू किया जा चुका है। एयरलिफ्ट के लिए चार हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं।केदारनाथ में फंसे करीब 150 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब तक 6,980 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। शुक्रवार को 2980 लोगों

Uttrakahnd News: केदारनाथ मार्ग पर 2500 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

Uttrakahnd News: केदारनाथ मार्ग पर 2500 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को भारी क्षति हुई है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदल मार्ग पर रामबाड़ा में दो पुल और भीमबली में 25 मीटर रास्ता बह गया। इसके बाद केदारनाथ धाम की यात्रा को रोक दिया गया है। साथ ही यहां फंसे 25000 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। 3300 यात्रियों को पैदल निकला गया जबकि 700 यात्रियों को हेलिकॉप्टर

Uttrakhand News: उत्तरकाशी के अठाली गांव को सोलर विलेज में किया जाएगा परिवर्तित

Uttrakhand News: उत्तरकाशी के अठाली गांव को सोलर विलेज में किया जाएगा परिवर्तित

उत्तरकाशी विकासखंड के अठाली गांव को सोलर विलेज के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।इस योजना के तहत अठाली गांव में सोलर ऊर्जा सहित अन्य माइक्रो ग्रिड की सुविधा देने का प्रयास लोगों को किया जाएगा। साथ ही सोलर ऊर्जा से ग्रामीणों की आजीविका को सुचारु रुप से चलाने के लिए भी कार्य किया जाएगा।

Uttrakhand News: राज्य के विकास के साथ विरासत का संरक्षण भी है जरुरी: धामी

Uttrakhand News: राज्य के विकास के साथ विरासत का संरक्षण भी है जरुरी: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज को संरक्षित करते हुए बची हुई खाली जमीन में आयुर्वेद एम्स बनाया जाएगा। उनका कहना है कि राज्य के विकास के साथ-साथ पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की दिशा की ओर ध्यान केन्द्रित कर कार्ययोजना बनाने की तैयारी की जानी चाहिए।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बीमा कवरेज को दी मंजूरी

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बीमा कवरेज को दी मंजूरी

एक महत्वपूर्ण कदम में, मध्य प्रदेश सरकार ने दो प्रमुख बीमा योजनाओं: प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)) और प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

Uttarakhand News: रेलवे स्टेशनों और पौराणिक मंदिरों में झलकेगी उत्तराखंड की स्थापत्य कला

Uttarakhand News: रेलवे स्टेशनों और पौराणिक मंदिरों में झलकेगी उत्तराखंड की स्थापत्य कला

देवों की भूमि उत्तराखंड अपने मंदिरों, धामों व देवालयों के लिए प्रसिद्ध है।यह वह भूमि है जहां स्वयं महाकाल विराजते है, यहां पतित पावनी गंगा निरंतर अपने भक्तों के लिए कलकल बहते हुए उन्हें दर्शन दे रही है। हाल ही में कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल परियोजना के स्टेशनों पर उत्तराखंड की स्थापत्य कला देखने को मिलेगी।

करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, नहीं होगी लाडली बहना योजना बंद, 1अगस्त को आएगी 15वीं किस्त

करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, नहीं होगी लाडली बहना योजना बंद, 1अगस्त को आएगी 15वीं किस्त

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए की अतिरिक्त राशि 1 अगस्त को दी जाएगी। यह राशि नियमित 1250 रुपये मासिक किस्त के अतिरिक्त है। समय पर सहायता सुनिश्चित करते हुए 1250 रुपये की 15वीं किस्त भी अगस्त के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी।

Uttrakhand News: उत्तराखंड में वित्तीय अफसरों की पदोन्नति के साथ ही प्रशिक्षण

Uttrakhand News: उत्तराखंड में वित्तीय अफसरों की पदोन्नति के साथ ही प्रशिक्षण

उत्तराखंड में वित्तीय अफसरों का अब केवल भर्ती के समय ही नहीं बल्कि पदोन्नति के समय भी प्रशिक्षण होगा। प्रदेश सरकार ने वित्तीय सेवा अफसरों के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। यह भारत में पहली बार हो रहा है कि वित्त के अफसरों को सेवाकाल के दौरान राज्य के अलावा विदेशों में भी प्रशिक्षित करने की शिक्षा दी जा रही है।