1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: मध्य प्रदेश में फिर हुआ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, आधी रात को 7 IPS अधिकारियों के बदले पद

MP News: मध्य प्रदेश में फिर हुआ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, आधी रात को 7 IPS अधिकारियों के बदले पद

मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गृह विभाग के आदेश पर, 24 अक्टूबर की रात 12 बजे 7 वरिष्ठ अधिकारियों का एक बार फिर से स्थानांतरण किया गया।

By: Rekha 
Updated:
MP News: मध्य प्रदेश में फिर हुआ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, आधी रात को 7 IPS अधिकारियों के बदले पद

मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गृह विभाग के आदेश पर, 24 अक्टूबर की रात 12 बजे 7 वरिष्ठ अधिकारियों का एक बार फिर से स्थानांतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी होने के कारण इन तबादलों को राजनीति और प्रशासनिक हलचल से जोड़ा जा रहा है।

कौन से अधिकारी हुए ट्रांसफर
दिनेश कुमार कौशल – सागर के पीटीएस एसपी से हटाकर रीवा की विशेष शाखा में जोनल पुलिस अधीक्षक नियुक्त।
जितेंद्र सिंह – इंदौर के साइबर एसपी से ATS इंदौर के पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त।
दिलीप सिंह तोमर – भोपाल के सहायक पुलिस महानिरीक्षक से ग्वालियर EOW में नियुक्त।
गोपाल सिंह धाकड़ – लोकायुक्त रीवा से एएसपी मुरैना बनाया गया।
अरविंद सिंह ठाकुर – मुरैना से हटाकर रीवा EOW में स्थानांतरित।
देवेंद्र कुमार यादव – बालाघाट एएसपी से सागर EOW में भेजा गया।
बिट्टू सहगल – ग्वालियर EOW के एसपी से 13वीं वाहिनी विसबल में उप सेनानी नियुक्त।

गौरतलब है कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया था। अब एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

आने वाले दिनों में और तबादलों की संभावना
सूत्रों के अनुसार, यह लगातार ट्रांसफर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा हो सकते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस में इस तरह के तबादले आमतौर पर चुनावी दृष्टिकोण से किए जाते हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया जा सके।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...