1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: कर्मचारियों के लिए दिवाली पर खुशखबरी, महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ मिलेगा 10 माह का एरियर

MP News: कर्मचारियों के लिए दिवाली पर खुशखबरी, महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ मिलेगा 10 माह का एरियर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के खास मौके पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की सौगात दी है।

By: Rekha 
Updated:
MP News: कर्मचारियों के लिए दिवाली पर खुशखबरी, महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ मिलेगा 10 माह का एरियर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली और मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के खास मौके पर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की सौगात दी है। इस निर्णय के अनुसार, जनवरी 2024 से सभी शासकीय सेवकों को 50% महंगाई भत्ता मिलेगा, जिसमें 10 माह का एरियर भी शामिल होगा। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके योगदान और मेहनत की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि डीए की इस वृद्धि का लाभ सभी शासकीय सेवकों को जनवरी 2024 से मिलेगा। पहले महंगाई भत्ते की दर 46% थी, जिसे जुलाई 2023 से लागू किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को न केवल वेतन में वृद्धि का लाभ मिलेगा, बल्कि 10 माह का एरियर भी प्राप्त होगा।

कर्मचारियों के प्रति सरकार की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि प्रदेश के प्रति सेवा भावना रखने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति सरकार की एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों को उनकी मेहनत और सकारात्मक सोच के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश की पहचान आपके योगदान से बनी है।

सुरक्षा और खुशहाली की अपील

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि त्योहार के दौरान अपनी और अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा और खुशहाली का भी ध्यान रखें। उन्होंने इस पर्व पर हर गरीब व्यक्ति के चेहरे पर भी खुशी लाने की उम्मीद जताई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...