1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म के संदेश और अभिनय की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म के संदेश और अभिनय की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी और इसकी विषय-वस्तु व कलाकारों के अभिनय की सराहना की। नीब करौली बाबा के जीवन पर केंद्रित इस फिल्म में आस्था, हनुमान भक्ति, सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संदेश प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिनेता शोभिनव सत्या के अभिनय की विशेष प्रशंसा करते हुए प्रदेशवासियों से फिल्म देखने की अपील की।

50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिलेगा जमीन का स्वामित्व, 17 सितंबर से अभियान

50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिलेगा जमीन का स्वामित्व, 17 सितंबर से अभियान

ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे की जमीन पर रह रहे 50 लाख से अधिक परिवारों को स्वामित्व अधिकार देने के लिए 17 सितंबर से विशेष अभियान शुरू होगा। गांवों में कैंप लगाकर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और पात्र परिवारों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। स्वामित्व मिलने के बाद बैंक ऋण की सुविधा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

खनिज क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, 2030-31 तक ₹30 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

खनिज क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, 2030-31 तक ₹30 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

मध्यप्रदेश सरकार प्रस्तावित खनिज अन्वेषण नीति-2026 के जरिए खनिज क्षेत्र में निवेश, राजस्व और रोजगार बढ़ाने पर जोर दे रही है। 2030-31 तक खनिज राजस्व को ₹30,000 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं, DMF निधि के प्रभावी उपयोग से सिंगरौली को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में मॉडल जिला बनाने की योजना है।

इंदार पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इंदार पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर ग्रामीणों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी के बदरवास की ग्राम पंचायत इंदार में सरपंच पति और रोजगार सचिव पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोपों को निराधार बताते हुए सभी पक्षों के बयान दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस योजना का लाभ देने की मांग उठाई गई।

आजादी के 80 साल बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, गडारी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

आजादी के 80 साल बाद भी पक्की सड़क का इंतजार, गडारी के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़ के पलेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गडारी के ग्रामीणों ने श्मशान घाट से मुख्य मार्ग तक पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर जनपद सीईओ और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है, जिससे स्कूली बच्चों समेत लोगों को परेशानी होती है।

स्वामित्व योजना पर सरकार की बड़ी तैयारी, 48 लाख से ज्यादा संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री का प्रस्ताव

स्वामित्व योजना पर सरकार की बड़ी तैयारी, 48 लाख से ज्यादा संपत्तियों की मुफ्त रजिस्ट्री का प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वामित्व योजना को लेकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे कराया जा चुका है। सरकार 48 लाख से अधिक निजी संपत्तियों और पट्टों की मुफ्त रजिस्ट्री कराने की तैयारी में है, जिसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी। वहीं, मंत्री ने सीधी में पटवारी के वायरल वीडियो पर भी प्रतिक्रिया दी।

गणेश चतुर्थी पर मांस-मदिरा की दुकानें बंद कराने की मांग, सनातन सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर मांस-मदिरा की दुकानें बंद कराने की मांग, सनातन सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने गणेश चतुर्थी के 12 दिनों के दौरान मांस-मटन की दुकानें बंद रखने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने धार्मिक आस्था, स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं का हवाला देते हुए प्रशासन से आवश्यक आदेश जारी करने की मांग की है।

इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

इंद्रपुरी सोन बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, तटीय इलाकों में लोगों ने ली राहत की सांस

रोहतास के इंद्रपुरी सोन बराज से सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज घटाकर करीब एक लाख क्यूसेक किया गया है। पानी का प्रवाह कम होने से डेहरी, दरिहट और नासरीगंज समेत तटीय इलाकों में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

ग्वालियर बंद का आह्वान, स्वर्ण समाज ने यूजीसी नियमों और जातिगत नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई

ग्वालियर बंद का आह्वान, स्वर्ण समाज ने यूजीसी नियमों और जातिगत नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई

ग्वालियर में यूजीसी नियमों, जातिगत नीतियों और सामाजिक मुद्दों को लेकर स्वर्ण समाज से जुड़े संगठनों ने बंद का आह्वान किया। फूलबाग में धरना-प्रदर्शन के दौरान यूजीसी दिशा-निर्देशों की समीक्षा और आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी नीतियों पर पुनर्विचार की मांग उठाई गई। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई है।

गोपालगंज में स्कूल पहुंचे डीएम समीर सौरभ, बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

गोपालगंज में स्कूल पहुंचे डीएम समीर सौरभ, बच्चों से संवाद कर जानी पढ़ाई की स्थिति

गोपालगंज के विशम्भरपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में डीएम समीर सौरभ ने निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिवपुरी में शराब दुकानों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस-आबकारी टीम से विवाद के बाद बढ़ा तनाव

शिवपुरी में शराब दुकानों के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, पुलिस-आबकारी टीम से विवाद के बाद बढ़ा तनाव

शिवपुरी के अमोलपठा गांव में शराब दुकान बंद कराने पहुंची महिलाओं और पुलिस-आबकारी टीम के बीच विवाद हो गया। पिछले तीन दिनों में जिले के कई इलाकों में शराब दुकानों के खिलाफ प्रदर्शन, तोड़फोड़ और शराब की पेटियां बाहर निकालने की घटनाएं सामने आई हैं।

सोन नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों को लेकर विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने डीएम से की मुलाकात

सोन नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों को लेकर विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने डीएम से की मुलाकात

सासाराम की राष्ट्रीय लोक मोर्चा विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने सोन नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों की समस्याओं को लेकर रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने सासाराम, तिलौथू और दरिगांव में जलजमाव से राहत और स्थायी समाधान के उपायों पर चर्चा की।

गोरखपुर में जीडीए का वृहद समाधान दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

गोरखपुर में जीडीए का वृहद समाधान दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने राप्ती सभागार में वृहद समाधान दिवस आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने मानचित्र, निर्माण, संपत्ति और अभियंत्रण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल की मौजूदगी में कई मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया और अन्य शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दमोह में गणेश विसर्जन स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

दमोह में गणेश विसर्जन स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगी ने गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर फुटेरा तालाब, बेलाताल और पुरेना तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने साफ-सफाई, यातायात और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और नागरिकों से मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने की अपील की।

हिलसा जेल में बंदी दरबार का आयोजन, SDO अमित कुमार पटेल ने सुनी 22 शिकायतें

हिलसा जेल में बंदी दरबार का आयोजन, SDO अमित कुमार पटेल ने सुनी 22 शिकायतें

नालंदा के हिलसा उपकारा में SDO अमित कुमार पटेल ने बंदी दरबार लगाकर जेल में बंद बंदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 22 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।