1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

सहकारी बैंक में जमा रकम निकालने की मांग, बेटी की शादी का कर्ज चुकाने जनसुनवाई में पहुंची महिला

सहकारी बैंक में जमा रकम निकालने की मांग, बेटी की शादी का कर्ज चुकाने जनसुनवाई में पहुंची महिला

शिवपुरी के करैरा क्षेत्र की नाजमा खान ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर सहकारी बैंक में जमा पति की करीब 8.20 लाख रुपये की राशि में से 3 लाख रुपये उपलब्ध कराने की मांग की। महिला के अनुसार बेटी की शादी का कर्ज चुकाने और अपने इलाज के लिए उन्हें तत्काल पैसों की जरूरत है।

जनसुनवाई में सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार, डीएससी और डोंगल वापस दिलाने की मांग

जनसुनवाई में सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार, डीएससी और डोंगल वापस दिलाने की मांग

शिवपुरी कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में ग्राम सिरसौद के सरपंच अतर सिंह लोधी ने कलेक्टर को आवेदन देकर करीब डेढ़ महीने से जनपद CEO के पास रखी डीएससी/डोंगल वापस दिलाने की मांग की। सरपंच के अनुसार इसके चलते सफाई कर्मचारियों के वेतन, नल-जल योजना और पंचायत के अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

ग्वालियर में कुशवाहा छात्रावास के भूमिपूजन कार्यक्रम में हंगामा, सिंधिया को दिखाए काले झंडे

ग्वालियर में कुशवाहा छात्रावास के भूमिपूजन कार्यक्रम में हंगामा, सिंधिया को दिखाए काले झंडे

ग्वालियर के बेला की बावड़ी क्षेत्र में कुशवाह समाज के छात्रावास सह सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संबोधन के दौरान कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाज में एकजुटता और शांतिपूर्ण तरीके से काम करने की बात कही।

गोरखपुर बस स्टेशन का होगा कायाकल्प, 90 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर होगा विकास

गोरखपुर बस स्टेशन का होगा कायाकल्प, 90 करोड़ की लागत से PPP मॉडल पर होगा विकास

गोरखपुर के पुराने बस स्टेशन के करीब 90 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पुनर्विकास की योजना है। करीब 3 एकड़ में PPP मॉडल पर बनने वाले नए बस स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के साथ कमर्शियल स्पेस भी विकसित किया जाएगा। निर्माण को करीब 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि GDA की मंजूरी के बाद अंतिम डिजाइन तय किया जाएगा।

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के लिए बेंगलुरु में उद्योगपतियों से संवाद

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के लिए बेंगलुरु में उद्योगपतियों से संवाद

मध्यप्रदेश सरकार टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए बेंगलुरु में उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। दौरे के दौरान तकनीकी संस्थानों में रिसर्च और इनोवेशन से जुड़े कार्यों का भी अवलोकन किया जाएगा।

वात्सल्य स्कूल के वार्षिक महोत्सव में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संदेश

वात्सल्य स्कूल के वार्षिक महोत्सव में संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभाव का संदेश

विदिशा के वात्सल्य स्कूल में गणेश उत्सव एवं वार्षिक महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने योग, भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रभाव से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक कृष्ण मोहन झा ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, संस्कार, चरित्र और अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

गोपालगंज में छाड़ी नदी पर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

गोपालगंज में छाड़ी नदी पर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

गोपालगंज में छाड़ी नदी की जमीन पर अतिक्रमण और कचरे की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर नदी की जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। सर्वे के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आरा में जलजमाव और जर्जर सड़क से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

आरा में जलजमाव और जर्जर सड़क से परेशान लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

आरा के वार्ड नंबर 24 में जलजमाव और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों ने सोमवार को सपना सिनेमा रोड जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने नाले की सफाई, जल निकासी और सड़क निर्माण की मांग की। पुलिस के समझाने के बाद जाम हटाया गया।

पंजाब में नशे के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान का हमला, भगवंत मान सरकार पर उठाए सवाल

पंजाब में नशे के मुद्दे पर शिवराज सिंह चौहान का हमला, भगवंत मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने नशा खत्म करने की समयसीमा पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए सरकार से नशे के कथित कारोबारियों को लेकर सवाल किए। चौहान ने पुलिस कार्रवाई और महिलाओं की शिकायतों से जुड़े मामले पर भी सवाल उठाए।

गोरखपुर में बढ़ी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या, महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने की तैयारी

गोरखपुर में बढ़ी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या, महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने की तैयारी

गोरखपुर में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पहली बस कसया रूट पर चल रही है, जबकि दो नई बसों में एक को महाराजगंज रूट पर चलाने की तैयारी है। दूसरी बस के लिए रूट तय किया जा रहा है और अयोध्या रूट पर संचालन की संभावना को लेकर टेस्टिंग की जाएगी।

आलोक शर्मा की मौजूदगी में भोपाल में भाजपा की संभागीय बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

आलोक शर्मा की मौजूदगी में भोपाल में भाजपा की संभागीय बैठक, संगठन को मजबूत करने पर मंथन

भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभागीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने मीडिया से बातचीत कर संगठनात्मक गतिविधियों और बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी।

भोपाल भाजपा कार्यालय में समन्वय बैठक, अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भोपाल भाजपा कार्यालय में समन्वय बैठक, अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भोपाल भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न मोर्चों के बीच समन्वय को लेकर बैठक हुई। इसमें सेवा संकल्प अभियान समेत पूर्व अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया गया।

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा का बयान, बोले- धार्मिक परंपरा का सम्मान जरूरी

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा का बयान, बोले- धार्मिक परंपरा का सम्मान जरूरी

नवरात्रि के गरबा आयोजनों में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी को लेकर चर्चा के बीच बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गरबा मां की आराधना और सनातन परंपरा से जुड़ा धार्मिक आयोजन है। उन्होंने गरबा में शामिल होने वालों से धार्मिक परंपराओं और आयोजन की गरिमा का सम्मान करने की बात कही।

मुकेश नायक का बीजेपी पर हमला, विजयवर्गीय और रामेश्वर शर्मा पर साधा निशाना

मुकेश नायक का बीजेपी पर हमला, विजयवर्गीय और रामेश्वर शर्मा पर साधा निशाना

भोपाल में कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने बीजेपी नेताओं पर बयानबाजी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय और रामेश्वर शर्मा पर राजनीतिक टिप्पणियां कीं। वहीं इंदौर में राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले पोस्टर विवाद को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर पोस्टर हटाने और राजनीतिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप लगाया।

कैलाश विजयवर्गीय की संध्या यादव पर टिप्पणी, वायरल VIDEO के बाद सियासत गरम

कैलाश विजयवर्गीय की संध्या यादव पर टिप्पणी, वायरल VIDEO के बाद सियासत गरम

इंदौर के एक सार्वजनिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बीजेपी पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी से महिला सम्मान के मुद्दे पर जवाब मांगा है।