1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य समाचार

राज्य समाचार (State News in Hindi)

उमरानाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत माफिया गिरफ्तार, 75 लाख की संपत्ति जब्त

उमरानाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत माफिया गिरफ्तार, 75 लाख की संपत्ति जब्त

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौच और धमकी देने वाले रेत माफियाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चेकिंग के दौरान डंपर से रेत खाली कर मौके से फरार होने की कोशिश की थी। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा और करीब 75 लाख रुपये की डंपर व थार गाड़ी जब्त की। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर, काफिले में शामिल हुई नई EV

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर, काफिले में शामिल हुई नई EV

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद यह कदम उठाया गया है। लगभग 500 किलोमीटर रेंज वाली यह EV आज से मुख्यमंत्री के आधिकारिक काफिले का हिस्सा बन गई है। इसका नंबर MP-02-VB-2047 भी चर्चा में है, जिसे “विकसित भारत 2047” विजन से जोड़ा जा रहा है।

नेपानगर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

नेपानगर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर के नेपानगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी की स्विफ्ट कार से देशी पिस्टल और धारदार चाकू बरामद किया। इस कार्रवाई में करीब 2.40 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 86.85 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दतिया जिले के बसई थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 86.85 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मकड़ारी रोड पर वाहन को रोककर जांच की, जिसमें कार की डिग्गी से भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पन्ना टाइगर रिजर्व से विस्थापित 200 परिवार अब भी भू-अधिकारों से वंचित, वर्षों से जारी है संघर्ष

पन्ना टाइगर रिजर्व से विस्थापित 200 परिवार अब भी भू-अधिकारों से वंचित, वर्षों से जारी है संघर्ष

पन्ना टाइगर रिजर्व से 2003 से 2007 के बीच विस्थापित हुए करीब 200 परिवार आज भी भू-अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वनाधिकार के तहत 2-2 हेक्टेयर भूमि के पट्टे मिलने के बावजूद राजस्व पट्टे अब तक जारी नहीं हुए हैं। इसके चलते ग्रामीण सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य लाभों से वंचित हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और टाइगर रिजर्व प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान

बड़वानी में छात्रावास की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप

बड़वानी में छात्रावास की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं छात्राएं, वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप

बड़वानी में शासकीय कन्या अजा महाविद्यालय के दो छात्रावासों की 50 से अधिक छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और वार्डन पर राशन में कटौती, दुर्व्यवहार तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी के आरोप लगाए। छात्राओं ने पानी की गंभीर समस्या, छात्रवृत्ति न मिलने और अन्य सुविधाओं में अनियमितताओं की शिकायत की। करीब दो घंटे बाद ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन दिया गया। वार्डन ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का धरना, शासन के नाम सौंपा ज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का धरना, शासन के नाम सौंपा ज्ञापन

खंडवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा जैसी मांगें उठाईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर जल्द समाधान की मांग की।

राज्यसभा चुनाव और बयानों को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

राज्यसभा चुनाव और बयानों को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी, कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव और राजनीतिक बयानों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने कहा है कि राज्यसभा उम्मीदवार का फैसला पार्टी आलाकमान तय प्रक्रिया के तहत करेगा। वहीं, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयानों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका रही है। पार्टी ने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी जोर दिया।

खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था पर सियासत तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल

खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था पर सियासत तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश में खाद वितरण की नई ई-टोकन व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार पर किसानों की जरूरतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि इस प्रणाली से कई किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पाएगी, खासकर साझा खातों और बटाई पर खेती करने वालों को परेशानी हो सकती है। साथ ही सोयाबीन किसानों को यूरिया वितरण संबंधी नियमों पर भी सवाल उठाए गए हैं।

आजादी के 79 साल बाद भी सड़क का इंतजार, उज्जैन के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

आजादी के 79 साल बाद भी सड़क का इंतजार, उज्जैन के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

उज्जैन जिले के मजराखेड़ा और आसपास के गांवों के ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के दशकों बाद भी क्षेत्र को पक्की सड़क सुविधा नहीं मिल सकी है, जिससे बारिश के दौरान आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द सर्वे कर सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।

तेज आंधी-तूफान से निमाड़ और बुरहानपुर में केला फसल को भारी नुकसान, मुआवजे पर विवाद

तेज आंधी-तूफान से निमाड़ और बुरहानपुर में केला फसल को भारी नुकसान, मुआवजे पर विवाद

भोपाल, निमाड़ और बुरहानपुर क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान से केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। विपक्ष का दावा है कि किसानों को 150 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और सरकार नुकसान का सही आकलन नहीं कर रही है। साथ ही मुआवजा नीति पर सवाल उठाते हुए किसानों को कम मुआवजा मिलने का आरोप लगाया गया है। विपक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष राहत पैकेज

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला मामला, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला मामला, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में कोचिंग सेंटर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग की घटना से इनकार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट-कम-होटल में भीषण आग, कई लोगों की मौत, 16 गंभीर

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट-कम-होटल में भीषण आग, कई लोगों की मौत, 16 गंभीर

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट-कम-होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत और कई के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर कई लोगों को बाहर निकाला, जबकि 16 घायलों का इलाज अस्पतालों में जारी है। बंद गेट और तेज धुएं के कारण लोग इमारत में फंस गए थे। हादसे के

शिवपुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 120 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

शिवपुरी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 120 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए

शिवपुरी साइबर सेल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए 120 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों से मोबाइल ट्रेस किए और लंबी कार्रवाई के बाद उन्हें बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की सराहना

TMC में बगावत से मचा सियासी भूचाल! ममता बनर्जी के हाथ से निकल जाएगी पार्टी?

TMC में बगावत से मचा सियासी भूचाल! ममता बनर्जी के हाथ से निकल जाएगी पार्टी?

पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर बागी विधायकों के सामने आने से सियासी तनाव बढ़ गया है। एक गुट द्वारा खुद को “असली TMC” बताते हुए संगठन पर दावा करने की बात सामने आ रही है, जबकि नई पार्टी गठन की अटकलें भी तेज हैं। इस बीच ममता बनर्जी ने कोलकाता में धरना देकर केंद्र पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया था।