Ujjain (Ujjain News in Hindi)

मोहर्रम जुलूस में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मामला

मोहर्रम जुलूस में खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मामला

उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में वाहन पर प्रदर्शन और आतिशबाजी जैसी गतिविधियां सामने आई हैं। घटना के बाद जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

उज्जैन में 50 साल पुराना दो मंजिला मकान ढहा, 12 वर्षीय बच्चे की मौत

उज्जैन में 50 साल पुराना दो मंजिला मकान ढहा, 12 वर्षीय बच्चे की मौत

उज्जैन के हम्मालवाड़ी में 50 साल पुराना दो मंजिला मकान गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे का कारण जर्जर मकान बताया जा रहा है।

उज्जैन में पुलिस आवास और घुड़सवार दल के लिए सुविधाओं का विस्तार, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

उज्जैन में पुलिस आवास और घुड़सवार दल के लिए सुविधाओं का विस्तार, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

उज्जैन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने निर्माणाधीन पुलिस क्वार्टर्स का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। घुड़सवार पुलिस दल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया और सुधार के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों की सुविधाओं और सुरक्षा संसाधनों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले को लेकर समाजजनों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले को लेकर समाजजनों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले को लेकर बलाई समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों का आरोप है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

उज्जैन: काल भैरव मंदिर के सामने लगी भीषण आग, चार पूजन सामग्री की दुकानें जलकर राख

उज्जैन: काल भैरव मंदिर के सामने लगी भीषण आग, चार पूजन सामग्री की दुकानें जलकर राख

उज्जैन के काल भैरव मंदिर के सामने मंगलवार तड़के लगी भीषण आग में पूजन सामग्री की चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है, जबकि इस हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच गौ संरक्षण को मिली नई दिशा, कपिला गौशाला पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच गौ संरक्षण को मिली नई दिशा, कपिला गौशाला पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला का निरीक्षण किया। यहां 2000 गोवंश क्षमता वाली आधुनिक गौशाला विकसित की जा रही है, जिसमें बायोगैस प्लांट, डेयरी यूनिट और गौ सेवा केंद्र जैसी सुविधाएं होंगी।

शिप्रा नदी को स्वच्छ बनाने की बड़ी परियोजना का निरीक्षण, सीएम और केंद्रीय मंत्री पहुंचे टनल के अंदर

शिप्रा नदी को स्वच्छ बनाने की बड़ी परियोजना का निरीक्षण, सीएम और केंद्रीय मंत्री पहुंचे टनल के अंदर

उज्जैन में शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए चल रहे कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट का सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टनल के अंदर जाकर निरीक्षण किया। करीब 920 करोड़ की इस परियोजना से कान्ह नदी का दूषित पानी शिप्रा में जाने से रोका जाएगा।

उज्जैन में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सिंहस्थ कार्यों का किया निरीक्षण

उज्जैन में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सिंहस्थ कार्यों का किया निरीक्षण

उज्जैन में सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम एकता मॉल, त्रिवेणी घाट और कपिला गोशाला सहित सिंहस्थ-2028 से जुड़े विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने त्रिवेणी घाट का किया निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने त्रिवेणी घाट का किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने त्रिवेणी घाट पर चल रहे नए घाट निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। करीब 778 करोड़ की लागत से 29.15 किमी लंबे घाट बनाए जा रहे हैं। इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

सिंहस्थ-2028 तैयारियों के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए महाकाल के दर्शन

सिंहस्थ-2028 तैयारियों के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए महाकाल के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती में भाग लिया। दोनों नेताओं ने बाबा महाकाल से प्रदेश की खुशहाली, विकास और सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन की कामना की। मंदिर समिति ने उनका सम्मान भी किया।

डेलनपुर बालाजी धाम में गूंजा सनातन का संदेश, राज्यपाल और सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना

डेलनपुर बालाजी धाम में गूंजा सनातन का संदेश, राज्यपाल और सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना

उज्जैन के नागदा स्थित डेलनपुर बालाजी धाम में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में रामराज्य, सनातन संस्कृति और सिंहस्थ-2028 को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे सामाकोटा बैराज का लोकार्पण, हजारों किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे सामाकोटा बैराज का लोकार्पण, हजारों किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन जिले के झारड़ा में 188.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से 11 हजार से अधिक किसान परिवारों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु सुविधाओं को लेकर प्रशासन सख्त, व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु सुविधाओं को लेकर प्रशासन सख्त, व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बढ़ती श्रद्धालु संख्या और आगामी श्रावण मास व सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, स्वच्छता और सूचना प्रणाली को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन पर विशेष जोर दिया गया।

उज्जैन में हाउसिंग बोर्ड का संभागीय शिविर, सैकड़ों हितग्राहियों ने रखीं समस्याएं

उज्जैन में हाउसिंग बोर्ड का संभागीय शिविर, सैकड़ों हितग्राहियों ने रखीं समस्याएं

उज्जैन में हाउसिंग बोर्ड द्वारा संभागीय स्तर पर विशेष समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों हितग्राहियों ने अपनी लंबित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में आवासीय, लीज, नामांतरण और फ्री होल्ड से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन ने सभी शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

महाकाल भस्म आरती पास कथित घोटाले की जांच की मांग, युवा कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन

महाकाल भस्म आरती पास कथित घोटाले की जांच की मांग, युवा कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में वीआईपी और प्रोटोकॉल पासों की कथित अनियमितताओं को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की। साथ ही पिछले एक वर्ष के सभी पासों का ऑडिट कराने की बात भी कही गई। युवा कांग्रेस ने 15 दिन में कार्रवाई न होने पर