1. हिन्दी समाचार
  2. Ujjain
  3. उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले को लेकर समाजजनों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले को लेकर समाजजनों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले को लेकर बलाई समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों का आरोप है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

By: Nivedita 
Updated:
उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले को लेकर समाजजनों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

उज्जैन में मारपीट और कथित जातिसूचक गाली-गलौज के मामले को लेकर बलाई समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बड़ी संख्या में समाजजन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की दोबारा जांच की मांग की।

जमीन विवाद के बाद हुई हिंसक घटना का आरोप

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, घट्टिया तहसील के ग्राम नवेली में जमीन विवाद को लेकर उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ हमला किया, जिसमें परिवार के सदस्य घायल हो गए।

घायल का अस्पताल में उपचार जारी

पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमले में उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। साथ ही घटना के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।

 

सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

समाजजनों का आरोप है कि घटना में कई लोगों की भूमिका होने के बावजूद पुलिस ने केवल कुछ आरोपियों के खिलाफ ही मामला दर्ज किया है। उनका कहना है कि शिकायत में बताए गए सभी तथ्यों और आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के माध्यम से समाजजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों पर उचित धाराओं में कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

 

रिपोर्ट – प्रियंक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...