सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा कर सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास, लंबित स्वीकृतियां नवंबर तक प्राप्त करने और श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी व ठहरने की सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।
