Assault Case News in Hindi

बुरहानपुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष, दबंगों के हमले में तीन लोग ICU में भर्ती

बुरहानपुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर खूनी संघर्ष, दबंगों के हमले में तीन लोग ICU में भर्ती

बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम भोलाना में मजदूरी के पैसे मांगने को लेकर विवाद के बाद दबंगों ने चार लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

निवाड़ी में शराब ठेकेदार और मुनीम पर हमला, मारपीट के बाद नकदी लूटने का आरोप

निवाड़ी में शराब ठेकेदार और मुनीम पर हमला, मारपीट के बाद नकदी लूटने का आरोप

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र में शराब ठेकेदार और उसके मुनीम के साथ मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ और करीब 1.98 लाख रुपये की नकदी लूटने का आरोप लगा है। पुलिस ने आठ नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निवाड़ी में ई-रिक्शा चालक के साथ बीच सड़क मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

निवाड़ी में ई-रिक्शा चालक के साथ बीच सड़क मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

निवाड़ी के बाईपास रोड पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर के बाद कार सवार युवक द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

नीमच में युवक के साथ मारपीट का मामला: चोर समझकर बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

नीमच में युवक के साथ मारपीट का मामला: चोर समझकर बांधकर की पिटाई, वीडियो वायरल

नीमच के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के सेमली इस्तमुरार गांव में एक युवक को चोर समझकर रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले को लेकर समाजजनों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी मामले को लेकर समाजजनों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

उज्जैन में मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले को लेकर बलाई समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। समाजजनों का आरोप है कि मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

पिछोर में धरना स्थल पर कथित उपद्रव मामले को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, एफआईआर की मांग तेज

पिछोर में धरना स्थल पर कथित उपद्रव मामले को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, एफआईआर की मांग तेज

शिवपुरी जिले के पिछोर में कांग्रेस के धरना स्थल पर कथित उपद्रव और मारपीट मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस का आरोप है कि 27 मई को धरना प्रदर्शन के दौरान 25 से 30 लोग बाइक पर आकर लाठी-डंडों से हमला कर गए। जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने मामले में नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई है।

शिवपुरी के सेवड़ा गांव में दहशत, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

शिवपुरी के सेवड़ा गांव में दहशत, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

शिवपुरी जिले के सेवड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गांव के बाहर रहने वाले कुछ लोगों पर मारपीट, रुपये छीनने और दहशत फैलाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आए दिन पैसों की मांग करते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं, जिससे गांव में डर का माहौल है। पीड़ित आकाश पाल ने भी लूट और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन