1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शिवपुरी के सेवड़ा गांव में दहशत, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

शिवपुरी के सेवड़ा गांव में दहशत, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

शिवपुरी जिले के सेवड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गांव के बाहर रहने वाले कुछ लोगों पर मारपीट, रुपये छीनने और दहशत फैलाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आए दिन पैसों की मांग करते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं, जिससे गांव में डर का माहौल है। पीड़ित आकाश पाल ने भी लूट और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

By: Nivedita 
Updated:
शिवपुरी के सेवड़ा गांव में दहशत, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार

शिवपुरी जिले के सेवड़ा गांव के ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गांव के बाहर रहने वाले कुछ लोगों पर मारपीट, रुपये छीनने और दहशत फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हथियार लेकर घूमने वाले ये युवक आए दिन पैसे मांगते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं।

ग्रामीणों ने बताया लगातार बढ़ रहा है डर का माहौल

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी शराब के लिए पैसे मांगते हैं और चोरी व झगड़े जैसी घटनाओं में भी शामिल रहते हैं, जिससे पूरा गांव भय के माहौल में जी रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी लगाया गया है।

आकाश पाल से लूट और मारपीट का मामला

ग्रामीण आकाश पाल ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर 500 रुपये की मांग की। मना करने पर गाली-गलौज की गई और उसकी जेब से करीब 5 हजार रुपये निकाल लिए गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई, जिसकी शिकायत सुभाषपुरा थाना में दर्ज कराई गई थी।

ग्रामीणों ने सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की

घटनाओं से नाराज होकर ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पारदी गिरोह से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, गांव में डर का माहौल बना रहेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...