1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जिनके 1,700 से अधिक फेरे निर्धारित हैं। गोरखपुर स्टेशन पर 65 हाईटेक कैमरों से निगरानी, अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे ने टिकट वितरण, पेयजल, सफाई और अन्य यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की भी तैयारी की है।

By: Nivedita 
Updated:
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं

गोरखपुर । त्योहारों के सीजन में रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक, कुल 57 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनके 1,700 से अधिक फेरे निर्धारित किए गए हैं। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, हाईटेक कैमरों से निगरानी और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की जा रही है। गोरखपुर स्टेशन पर भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन

वीओ-1 त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ सुमित कुमार ने जानकारी दी कि पूर्वी रेलवे की ओर से तीनों मंडलों से 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें बढ़नी से चलाई जा रही हैं, जिनमें एक बढ़नी से मुंबई और दूसरी बढ़नी से जालंधर के लिए चलाई जा रही हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय रेलवेज की ओर से 17 जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जो पूर्वी रेलवे के स्टेशनों पर आकर अपनी यात्रा समाप्त करती हैं। वहीं 26 जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं, जो पूर्वी रेलवे के किसी मंडल के रेलमार्ग से होकर गुजरती हैं। इस तरह कुल 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इन ट्रेनों को 1,700 से भी अधिक फेरो में चलाया जा रहा हैं।

 

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं

मांग के अनुसार बढ़ाई जाएंगी ट्रेनें

वीओ-2 रेलवे प्रशासन नियमित ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की वेटिंग पर लगातार नजर रख रहा है। जिस गंतव्य के लिए यात्रियों की मांग अधिक होगी और वेटिंग बढ़ेगी, उसे ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुसार आगे भी स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस संबंध में मंडलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को त्योहारों के दौरान यात्रा करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बलों की तैनाती

वीओ-3 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे के सुरक्षा अधिकारियों और मंडलीय सुरक्षा इकाइयों को निर्देशित किया गया है कि वे समय-समय पर भीड़ का आकलन करते रहें और आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें। रेलवे मुख्यालय में बनाए गए वार रूम के माध्यम से स्थिति की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित मंडलों के कंट्रोल रूम में भी वार रूम के जरिए भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ सुमित कुमार का कहना है कि भीड़ बढ़ने पर जरूरत के मुताबिक सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी। किसी एक स्टेशन को ही संवेदनशील मानने के बजाय सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या और भीड़ की स्थिति के अनुसार इंतजाम किए जाएंगे।

 

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं

गोरखपुर स्टेशन पर 65 हाईटेक कैमरे

वीओ-4 गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 65 हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पहचान करने में इन कैमरों से मदद मिलने की उम्मीद है। इन कैमरों के माध्यम से भीड़ की निगरानी करने के साथ ही जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने में भी सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर स्टेशन पर गाइडेंस सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

पानी, बिजली, पंखे और शौचालयों पर विशेष ध्यान

वीओ-5 रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने की बात कही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार पेयजल, बिजली, पंखे और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। प्लेटफॉर्म पर शौचालयों को चालू रखने और उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेलवे का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना न करना पड़े।

 

 

नवरात्रि मेले के लिए नौ जोड़ी ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

वीओ-6 नवरात्रि के पावन पर्व पर मेहर में लगने वाले मेले को देखते हुए रेलवे ने नौ जोड़ी ट्रेनों को प्रमुख स्टेशनों पर पांच मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था का उद्देश्य मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा उपलब्ध कराना है। रेलवे प्रशासन की ओर से इन अतिरिक्त ठहरावों का प्रचार-प्रसार मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है।रेलवे सीपीआरओ सुमित कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से संबंधित जानकारी रेलवे ऐप पर अवश्य प्राप्त करें। स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि, उनके निर्धारित गंतव्य और कोचों से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, 57 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चल रहीं

होल्डिंग एरिया में नियंत्रित होगी भीड़

वीओ-7 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर सिटी में होल्डिंग एरिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा लखनऊ जंक्शन, शास्त्री नगर और बनारस में भी स्थायी होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। जब तक स्थायी होल्डिंग एरिया तैयार नहीं हो जाते, तब तक जरूरत के अनुसार अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य है कि यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से स्टेशन परिसर में प्रवेश कराया जाए और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ जमा न होने दी जाए।

टिकट जांच और टिकट वितरण की व्यवस्था

वीओ-8 यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टिकट जांच और टिकट वितरण की व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और हैंडहेल्ड उपकरणों के इस्तेमाल सहित उपलब्ध संसाधनों के जरिए व्यवस्था को सुचारु बनाने पर काम कर रहा है। टिकट काउंटरों पर अत्यधिक भीड़ न लगे और यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि इन व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री भी संबंधित व्यवस्थाओं का आकलन कर रहे हैं और जरूरत के अनुसार मंडलों तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

सभी प्रमुख स्टेशन रेलवे की निगरानी में

वीओ-9 त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए उन स्टेशनों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां पिछले वर्षों में यात्रियों की संख्या अधिक रही है और जहां से बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन होता है। पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ सुमित कुमार का कहना है कि किसी एक स्टेशन को ही संवेदनशील मानकर तैयारी नहीं की जा रही है। जिन भी स्टेशनों पर भीड़ बढ़ेगी और जहां भीड़ नियंत्रण की आवश्यकता महसूस होगी, वहां तत्काल जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। भीड़ के बढ़ने के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती और अन्य व्यवस्थाओं को भी उसी अनुपात में बढ़ाया जाएगा। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से लेकर सुरक्षा, निगरानी, टिकट वितरण और बुनियादी सुविधाओं तक सभी व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा है। अब देखना होगा कि रेलवे की ये तैयारियां त्योहारों के दौरान यात्रियों को कितनी राहत देती हैं।

 

रिपोर्ट – अंकित श्रीवास्तव 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...