मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में उज्जैन में रोड शो किया.। इस दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ''इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोटों की घनघोर बारिश होने वाली है, और सुझाव दिया कि अगर विपक्षी दल को पाकिस्तान से इतना ही लगाव है तो उन्हें वहां चुनाव लड़ना चाहिए।
