1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. Bhopal: CM डॉ. मोहन यादव आज युवाओं से करेंगे संवाद, शाम को असम दौरे पर होंगे रवाना

Bhopal: CM डॉ. मोहन यादव आज युवाओं से करेंगे संवाद, शाम को असम दौरे पर होंगे रवाना

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 के प्रतिभागियों को देंगे मार्गदर्शन...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Bhopal: CM डॉ. मोहन यादव आज युवाओं से करेंगे संवाद, शाम को असम दौरे पर होंगे रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 के प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागियों से बातचीत कर उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस संवाद के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर प्रेरणा मिलेगी।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता

युवाओं से संवाद के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें मुख्यमंत्री नए वर्ष में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी साझा करेंगे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालेंगे।

शाम को असम के लिए प्रस्थान

कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री शाम 5 बजे भोपाल से असम के लिए रवाना होंगे। वे रात 8:35 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम गुवाहाटी में ही निर्धारित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...