देश की राजधानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में 3 मंजिला इमारत ढहने की खबर सामने आई है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर दमकल विभाग को बिल्डिंग गिरने की कॉल आई थी। फिलहाल एक व्यक्ति को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है।
