1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्ली : इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग से भी मिला जिंदा कारतूस, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग से भी मिला जिंदा कारतूस, जांच में जुटी पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली से लगातार एक के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे पूरे प्रशासन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल आज दिल्ली के इंदिरा गांधी के एयरपोर्ट के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्किंग से भी जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन की पार्किंग से भी मिला जिंदा कारतूस, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से लगातार एक के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे पूरे प्रशासन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल आज दिल्ली के इंदिरा गांधी के एयरपोर्ट के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्किंग से भी जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ये कारतूस अजमेरी गेट वाली वीवीआईपी पार्किंग से पीसीआर स्टॉफ को मिले हैं। फिलहाल ये कारतूस किसके हैं और इन्हें यहां किसने रखा है, इसकी जांच की जा रही है।

सभी कारतूस देखने में सरकारी लग रहे हैं

रेलवे की डीसीपी का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्किंग से 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ये सभी कारतूस देखने में सरकारी लग रहे हैं, जिन्हें बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि हो सकता है आरपीएफ की टीम से ये कारतूस वहां छूट गए हों, फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

एयरपोर्ट में यात्री के बैग से मिले 6 कारतूस

गौरतलब है कि आज दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी एक यात्री के बैग से 6 कारतूस मिले हैं। बाद में सीआईएसएफ के जवानों ने उसको एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक्सरे मशीन में तलाशी के दौरान बैग में कारतूस जैसी चीज दिखी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...