1. हिन्दी समाचार
  2. Burhanpur
  3. बुरहानपुर मंडी की बड़ी कार्रवाई: 600 क्विंटल मक्का से भरे दो ट्रक जब्त, 1.20 लाख रुपये की पेनल्टी प्रस्तावित

बुरहानपुर मंडी की बड़ी कार्रवाई: 600 क्विंटल मक्का से भरे दो ट्रक जब्त, 1.20 लाख रुपये की पेनल्टी प्रस्तावित

बुरहानपुर मंडी के उड़नदस्ते ने मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र जा रहे मक्का से भरे दो ट्रक जब्त किए। दोनों वाहनों में करीब 600 क्विंटल मक्का था। जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर मंडी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कुल 1.20 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने की प्रक्रिया शुरू की।

By: Nivedita 
Updated:
बुरहानपुर मंडी की बड़ी कार्रवाई: 600 क्विंटल मक्का से भरे दो ट्रक जब्त, 1.20 लाख रुपये की पेनल्टी प्रस्तावित

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में कृषि उपज मंडी प्रशासन ने मक्का के अवैध परिवहन की आशंका के बीच बड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की ओर जा रहे मक्का से लदे दो ट्रकों को मंडी के उड़नदस्ते ने जांच के दौरान जब्त कर लिया। दोनों वाहनों में करीब 600 क्विंटल मक्का भरा हुआ था। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर मंडी प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

जांच के दौरान नहीं मिले जरूरी दस्तावेज

मंडी प्रशासन के अनुसार, मक्का लेकर जा रहे दोनों ट्रकों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालक कृषि उपज के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद उड़नदस्ते ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

 

 

दोनों ट्रकों में 300-300 क्विंटल मक्का

उड़नदस्ता प्रभारी श्रीकांत गंगराड़े ने बताया कि दोनों ट्रकों में लगभग 300-300 क्विंटल मक्का भरा हुआ था। इस तरह कुल 600 क्विंटल कृषि उपज जब्त की गई है। मंडी प्रशासन की ओर से दोनों ट्रकों पर 60-60 हजार रुपये के हिसाब से कुल 1 लाख 20 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

कृषि उपज के परिवहन पर प्रशासन की नजर

मंडी प्रशासन कृषि उपज के परिवहन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए लगातार अभियान चला रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले भी डोईफोड़िया क्षेत्र में मक्का परिवहन के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कृषि उपज के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव या नियमों के उल्लंघन के मामलों में संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट – राजू सूरसिंह राठौड़

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...