1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttrakhand: निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने थामा BJP का दामन, स्मृति ईरानी ने ग्रहण कराई सदस्यता

Uttrakhand: निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने थामा BJP का दामन, स्मृति ईरानी ने ग्रहण कराई सदस्यता

बीजेपी धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को अपने पाले में लाने में कामयाब रही है। बुधवार को विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Uttrakhand: निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार ने थामा BJP का दामन, स्मृति ईरानी ने ग्रहण कराई सदस्यता

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में आगामीं विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दांव चला है। बीजेपी धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को अपने पाले में लाने में कामयाब रही है। बुधवार को विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। प्रीतम उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) से भी मंत्री रह चुके हैं। खास बात यह है कि उन पर कांग्रेस की भी नजर थी। लेकिन कांग्रेस कुछ करती उससे पहले भाजपा ने अपने पार्टी में शामिल कर लिया।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि देश की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं धार्मिक प्रदेश से हूं, जहां चारधाम हैं, देवी देवताओं का वास है। उन्होने कहा पीएम मोदी का नाता भी देवभूमि से रहा है। जिस तरह से उनकी धार्मिक आस्था देवभूमि से जुड़ी हैं उससे निश्चित तौर पर प्रदेश का विकास होगा।

प्रीतम सिंह पंवार के राजनीतिक सफर के देखें तो ये साल 1984 में उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए। इसके बाद 1988 में पहली बार चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए। साल 1994 में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। इसके बाद 1996 में जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी के निदेशक।

इनका राजनीतिक सफर और अच्छा हो गया साल 1996 में दोबारा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए। साल 2000 से 2002 तक उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। इसके बाद साल 2002 में पहली बार यूकेडी से यमुनोत्री विधानसभा सीट से विधायक बने। 2012 में दूसरी बार भी यूकेडी से ही यमुनोत्री सीट से विधायक बने।

इसके साथ ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री का दायित्व संभाला। पंवार को शहरी विकास, मत्स्य पालन, पशुपालन, कारगार जैसे बड़े विभागों का मंत्री बनाया गया। 2017 में टिहरी जिले की धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर तीसरी बार विधायक बने। अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...