रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। पीएम मोदी की प्रसिद्धि देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में भी बढ़ती जा रही है। दुनियाभर के नेताओं की लोकप्रियता पर किए गये सर्वे में पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय नेता बन गये हैं। इस सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी पसंद किया है। वे लोकप्रियता के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ दिया है।
Global Leader Approval: Among All Adults https://t.co/dQsNxouZWb
Modi: 70%
López Obrador: 64%
Draghi: 63%
Merkel: 52%
Biden: 48%
Morrison: 48%
Trudeau: 45%
Johnson: 41%
Bolsonaro: 39%
Moon: 38%
Sánchez: 35%
Macron: 34%
Suga: 25%*Updated 9/2/21 pic.twitter.com/oMhOH3GLqY
— Morning Consult (@MorningConsult) September 4, 2021
आपको बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में दुनिया के 13 ग्लोबल नेताओं को शामिल किया गया। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर,इटली के पीएम मारियो ड्रैगी, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो समेत कई बड़े राष्ट्राध्यक्षों को शामिल किया गया। इस सर्वे का नतीजा 2 सितंबर को अपडेट किया गया है।
सर्वे का नतीजा बता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के मामले में दुनिया के बाकी नेताओं पर भारी हैं। उन्हें सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। पीएम मोदी पॉपुलेरिटी सर्वे में पहले स्थान पर आए। वहीं बाइडेन-जॉनसन जैसे बड़े वर्ल्ड लीडर पीएम मोदी से काफी पीछे रह गए। ऑनलाइन किए गए इस सर्वे में भारत के 2126 लोगों को शामिल किया गया।
जानें नेताओं की लोकप्रियता का चार्ट
नरेंद्र मोदी को 70 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। लोपेज़ ओब्रादोरो को 64 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है। मारियो ड्रैगी को 63 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है। एंजेला मर्केल को 52 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है। जो बाइडेन को 48 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है। स्कॉट मॉरिसन को 48 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है। जस्टिन ट्रूडो को 45 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। बोरिस जॉनसन को 41% प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।
जायर बोल्सोनारो को 39 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है। मून जाए-इन को 38% लोगो ने पसंद किया है। पेड्रो सांचेज़ू को 35 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है। इमैन्युअल मैक्रां को 34 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है। योशिदे सुगा को 25 प्रतिशत लोगो ने पसंद किया है।
सबसे बड़ी बात ये है कि इस सर्वे में पीएम मोदी की डिस-एप्रूवल रेटिंग भी 25 प्रतिशत कम हो गई है। लिस्ट में शामिल लीडर्स में सबसे कम डिस-एप्रूवल रेटिंग उन्हीं की रही।