बिकरू कांड मामले में योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में बिल्हौर पुलिस लगातार संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है। गौरतलब है कि गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद हर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान है।
