नई दिल्ली: भारत के मुकेश अंबानी को संपत्ति के मामले में झटका लगा है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 30.2 मिलियन डॉलर घट गई है। अब अंबानी का नेटवर्थ 102 बिलियन डॉलर है। इस गिरावट की वजह से अंबानी टॉप 10 अरबपतियों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। रैंकिंग के मामले में वे 11वें स्थान पर हैं।
मुकेश अंबानी ऊर्जा कंपनी को एक बड़ी रिटेल, टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स कंपनी बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनकी टेलिकॉम्युनिकेशन्स इकाई जियो की सर्विस 2016 में शुरू हुई थी। और अब वह भारतीय बाजार में सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। उनकी रिटेल और टेक्नोलॉजी कंपनी ने पिछले साल करीब 27 अरब डॉलर जुटाए थे। उन्होंने इनमें कुछ हिस्सेदारी को निवेशकों को बेच दिया था, जिनमें फेसबुक इंक, गूगल से लेकर केकेआर एंड कंपनी और सिल्वर लेक शामिल थीं।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में 6.06 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। अब मस्क की संपत्ति 236 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति 5.63 बिलियन डॉलर बढ़कर 197 बिलियन डॉलर हो गई है। अब वह संपत्ति के मामले में एलन मस्क से 39 बिलियन डॉलर पीछे हैं।
गौतम अडानी 77 बिलियन डॉलर के पार: इस बीच, अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की दौलत 77 बिलियन डॉलर के पार कर गई है। गौतम अडानी की दौलत अब 77.7 बिलियन डॉलर है। रैंकिंग के मामले में वह 13वें स्थान पर हैं। इसके अलावा भारत के अजीम प्रेमजी 40.5 बिलियन डॉलर के साथ 33वें स्थान पर जबकि शिव नादर 30.7 बिलियन डॉलर के साथ 46वें स्थान पर हैं। राधाकिशन दमानी की दौलत 27.8 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के 55वें सबसे अमीर अरबपति हैं।