नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसका उदाहरण एक बार फिर दशहरे के अगले दिन यानी की आज शनिवार देखने को मिला। आपको बता दें कि इस उछाल के साथ ही देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.49 रुपये, चेन्नई में 102.70 रुपये, कोलकाता 106.10 रुपये और मुंबई में 111.43 रुपये है।
देश के प्रमुख शहरों पेट्रोल की कीमत
शहर पेट्रोल(रुपये)/लीटर
आगरा 102.26
अहमदाबाद 102.21
इलाहाबाद 102.58
औरंगाबाद 112.75
बेंगलोर 109.16
भोपाल 114.09
भुवनेश्वर 106.42
चंडीगढ़ 101.53
चेन्नई 102.70
देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल की कीमत
राज्य पेट्रोल(रुपये)/लीटर
आंध्र प्रदेश 87.24
असम 101.45
बिहार 108.84
छत्तीसगढ़ 102.31
गुजरात 102.21
हरियाणा 103.29
हिमाचल प्रदेश 99.28
जम्मू-कश्मीर 104.63
झारखंड 99.85
अगर हम डीजल के कीमतों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 94.22 रुपये, चेन्नई में 98.59 रुपये, कोलकाता 97.33 रुपये और मुंबई में 102.15 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत
शहर डीजल(रुपये)/लीटर
आगरा 94.42
अहमदाबाद 101.55
इलाहाबाद 94.76
औरंगाबाद 103.47
बेंगलोर 100.00
भोपाल 103.40
भुवनेश्वर 102.77
चंडीगढ़ 93.94
चेन्नई 98.59
देश के प्रमुख राज्यों में डीजल की कीमत
राज्य डीजल(रुपये)/लीटर
आंध्र प्रदेश 80.21
असम 93.90
बिहार 100.79
छत्तीसगढ़ 100.72
गुजरात 101.55
हरियाणा 95.10
हिमाचल प्रदेश 88.42
जम्मू-कश्मीर 94.83
झारखंड 99.35
प्रतिदिन अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।