नई दिल्ली: धनतेरस से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलसज़् एसोसिएशन के मुताबिक सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 746 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट घटकर 47379 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी के भाव में 734 रुपये की कमी आई है। चांदी का भाव आज सुबह सस्ता होकर 63186 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।
बता दें कि नवरात्रि के दौरान भी धातुओं के कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी था। लेकिन विजयादशमी के एक दिन पूर्व सोने के कीमतों में 472 तो चांदी के भाव में 557 रुपये का भारी उछाल देखने को मिला। अब दशहरे की समाप्ति के बाद बीते सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन के मुकाबले आज 18 अक्टूबर यानी सोमवार को एक बार फिर से सोने-चांदी सस्ता हुआ है।
दशहरे के बाद से स्थिर सोने के दामों में आज 18 अक्टूबर को सप्ताह के पहले दिन नरमी देखी गई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम आज 720 रुपये कम हुए और इसकी कीमत गिरकर 48330 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई, लेकिन इस समय चांदी के दामों में तेजी बनी हुई है। चांदी की कीमत 390 रुपये प्रति किग्रा बढ़कर 64770 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गई है।

देश के प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट सोने के रेट
नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 44,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बोला जा रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं, नई दिल्ली में चांदी के रेट 63,600 रुपये प्रति किलो पर हैं। चेन्नई में चांदी के रेट 67,500 रुपये प्रति किलो पर है। मुंबई में चांदी के रेट 63,600 रुपये प्रति किलो और कोलकाता में चांदी के रेट 63,600 रुपये प्रति किलो पर हैं।
वायदा बाजार में सोने के भाव में कमी
18 अक्टूबर सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा सोने का भाव 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, यहां पर भी चांदी की कीमतों में तेजी आई है। वायदा बाजार में आज सोने की कीमतों में हल्की गिरावट रही। दिसंबर वायदा चांदी की कीमत 0.24 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सेशन में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सोने के दाम में 0.47 फीसदी का उछाल आया था। जबकि चांदी की कीमत में 0.54 फीसदी की बढ़ोतरी दजज़् की गई थी।
बता दें कि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलसज़् एसोसिएशन(ibja) की ओर से सोना-चांदी के रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 करें सोने की शुद्धता की पहचान ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।